Get App

HDFC Bank ने करोड़ों ग्राहकों को होली से पहले दिया तोहफा! घटाया MCLR, घट जाएगी होम लोन EMI

HDFC MCLR: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट घटाने के बाद से कई बैंक अपने लोन की ब्याज दरें भी कम कर रहे हैं। अब देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC ने होली से पहले अपने ग्राहकों को तोहफा दिया है। HDFC Bank ने 2 साल के पीरियड पर MCRL को 0.05 फीसदी घटा दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 07, 2025 पर 5:00 PM
HDFC Bank ने करोड़ों ग्राहकों को होली से पहले दिया तोहफा! घटाया MCLR, घट जाएगी होम लोन EMI
Home Loan: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC के ग्राहकों को तोहफा दिया है।

HDFC MCLR: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट घटाने के बाद से कई बैंक अपने लोन की ब्याज दरें भी कम कर रहे हैं। अब देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC ने होली से पहले अपने ग्राहकों को तोहफा दिया है। HDFC Bank ने 2 साल के पीरियड पर MCRL को 0.05 फीसदी घटा दिया है। MCLR के आधार पर ही होम, कार और पर्सनल लोन का इंटरेस्ट तय होता है।

HDFC Bank ने बढ़ाया MCLR

देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC के ग्राहकों को होली से पहले राहत दी है। HDFC ने कुछ पीरियड के लोन पर MCLR को 0.05 फीसदी घटा दिया है। ये MCLR रेट 2 साल के पीरियड पर घटाया है। बाकि, पीरियड पर MCLR पहले जैसा ही है। HDFC Bank की नई MCLR रेट 7 मार्च 2025 से लागू हो गई है।

पीरयड नया MCLR (7 मार्च 2025) पुराना MCLR
ओवनाइट 9.20% 9.20%
एक महीना 9.20% 9.20%
तीन महीना 9.30% 9.30%
छह महीना 9.40% 9.40%
1 साल 9.40% 9.40%
2 साल 9.40% 9.45%
3 साल 9.45% 9.45%

एचडीएफसी बैंक की नई MCLR दरें - 7 मार्च 2025 से लागू

सब समाचार

+ और भी पढ़ें