HDFC Bank FD rate: देश के बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक की गिनती में आने वाले HDFC बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर एक बार फिर ब्याज दरें बढ़ा दी है। बैंक ने ब्याज दरों में 50 बेसिस प्वाइंट यानी 0.50 फीसदी की बढोतरी की है। ये बढ़ोतरी 61 दिनों से 89 महीने में मैच्योर होने वाली FD पर की है। अब इस पर 4.50 फीसदी का ब्याज मिल रहा है जो पहले 4 फीसदी था। 90 दिनों से 6 महीने की FD पर 4.50 प्रतिशत ब्याज मिलेगा जो पहले 4.25 प्रतिशत था। इसमें 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। ये नई दरें 26 अक्टूबर 2022 से लागू हो चुकी है।
