HDFC Bank: एचडीएफसी बैंक ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है। एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को ईमेल और एसएमएस के माध्यम से सूचित किया है कि उसके सभी एचडीएफसी बैंक डेबिट, क्रेडिट और प्रीपेड कार्ड लेनदेन अपग्रेड विंडो के दौरान अस्थायी रूप से नहीं मिलेगी। एचडीएफसी बैंक के ईमेल में कहा गया है कि एचडीएफसी बैंक के डेबिट, क्रेडिट और प्रीपेड कार्ड से ट्रांजेक्शन 4 जून 2024 को सुबह 12:30 से 2:30 बजे तक नहीं मिलेगी। इसके अलावा 6 जून को सुबह 12:30 बजे से 2:30 बजे तक ग्राहकों के लिए उपलब्ध नहीं होगी। एचडीएफसी बैंक ने दी गई तारीखों पर एचडीएफसी बैंक डेबिट, क्रेडिट और प्रीपेड कार्ड सेवाओं के लिए सिस्टम अपग्रेड की योजना बनाई है।

