HDFC Mutual Fund ने एक इक्विटी स्कीम लॉन्च की है। यह मल्टीनेशनल कंपनियों के इक्विटी से जुड़े इंस्ट्रूमेंट्स में इनवेस्ट करेगी। इस स्कीम का नाम HDFC MNC Fund है। यह ऐसी कंपनियों के शेयरों में निवेश करेगी जिसमें विदेशी प्रमोटर की शेयरहोल्डिंग 50 फीसदी से ज्यादा होगी। यह Nifty MNC Index में शामिल कंपनियों के शेयरों में भी इनवेस्ट करेगी। इस स्कीम के पोर्टफोलियो में 20 फीसदी ऐसी इंडियन कंपनियों के शेयरों का हिस्सा हो सकता है, जिनके कुल रेवेन्यू का कुछ हिस्सा विदेश से आता है।
