Get App

Health Insurance: क्या होता है फ्लोटर प्लान, क्या आपको इसे लेना चाहिए? जानिए एक्सपर्ट से

Health Insurance: फैमिली फ्लोटर प्लान में पूरे परिवार को एक ही पॉलिसी से कवर किया जा सकता है, जिससे प्रीमियम बचता है और सुविधा बढ़ती है। लेकिन क्या यह हर परिवार के लिए सही है? जानिए कब फ्लोटर प्लान फायदेमंद और कब इंडिविजुअल पॉलिसी बेहतर रहती है।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 06, 2025 पर 2:44 PM
Health Insurance: क्या होता है फ्लोटर प्लान, क्या आपको इसे लेना चाहिए? जानिए एक्सपर्ट से
फ्लोटर पॉलिसी एक सुविधाजनक तरीका है, जिससे पूरा परिवार एक साथ कवर हो जाता है।

Health Insurance: परिवार के लिए हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय ज्यादातर लोग दो विकल्प देखते हैं। हर सदस्य के लिए अलग-अलग इंडिविजुअल प्लान, या एक ऐसा फ्लोटर प्लान जो सभी को एक साथ कवर करे। दोनों का मकसद एक ही है, मेडिकल खर्चों से सुरक्षा। लेकिन, इनके काम करने का तरीका अलग होता है।

फ्लोटर प्लान क्या होता है

फ्लोटर प्लान को फैमिली फ्लोटर भी कहा जाता है। इसमें एक साझा सम इंश्योर्ड (sum insured) होती है। इस रकम का इस्तेमाल परिवार के किसी भी सदस्य के इलाज के लिए किया जा सकता है। आमतौर पर इसमें पति-पत्नी, बच्चे, और कुछ मामलों में माता-पिता या भाई-बहन भी शामिल होते हैं।

उदाहरण के तौर पर, अगर चार अलग-अलग ₹5 लाख की पॉलिसी ली जाएं तो कुल कवरेज ₹20 लाख होगा। लेकिन एक ही फ्लोटर पॉलिसी लेकर ₹10 लाख का साझा कवरेज लिया जा सकता है, जिसे जरूरत पड़ने पर कोई भी सदस्य इस्तेमाल कर सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें