Get App

Sovereign Gold Bonds: इस सीरीज के लिए RBI ने तय की अंतिम रिडेम्प्शन प्राइस, निवेशकों को मिला 316% का बंपर रिटर्न

Sovereign Gold Bonds: RBI ने SGB 2017-18 Series-VI की अंतिम रिडेम्प्शन प्राइस घोषित कर दी है, और निवेशकों को मिला है 316% से ज्यादा का शानदार रिटर्न। जानिए कैसे ₹2,895 का बॉन्ड आज ₹12,066 का हो गया और किस आधार पर तय हुई यह कीमत।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 06, 2025 पर 3:46 PM
Sovereign Gold Bonds: इस सीरीज के लिए RBI ने तय की अंतिम रिडेम्प्शन प्राइस, निवेशकों को मिला 316% का बंपर रिटर्न
SGB पर मिलने वाला 2.5% सालाना ब्याज इनकम टैक्स एक्ट के तहत टैक्सेबल होता है।

Sovereign Gold Bonds: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स (SGB) 2017-18 Series-VI की अंतिम रिडेम्प्शन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह बॉन्ड 6 नवंबर 2017 को जारी हुआ था। इसकी मैच्योरिटी के आठ साल पूरे होने पर 6 नवंबर 2025 को रिडेम्प्शन अनुमति दी गई है।

RBI ने रिडेम्प्शन प्राइस ₹12,066 प्रति यूनिट तय किया है। यह इसकी जारी कीमत ₹2,895 पर लगभग 316.78% रिटर्न है। इसमें निवेश के दौरान मिला 2.5% वार्षिक ब्याज शामिल नहीं है।

ऑनलाइन पेमेंट पर छूट और बढ़ा रिटर्न

जब यह बॉन्ड जारी हुआ था, तब ऑनलाइन पेमेंट करने पर निवेशकों को ₹50 की छूट मिलती थी। इससे वास्तविक इश्यू प्राइस ₹2,845 हो जाती थी। इस हिसाब से SGB ने निवेशकों को लगभग 324.11% रिटर्न दिया है। सोने की लगातार बढ़ती कीमतों का फायदा इस पूरी अवधि में निवेशकों को मिला।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें