सीनियर सिटीजंस को जल्द अच्छी खबर मिल सकती है। मंत्रियों के समूह (जीओएम) ने इंश्योरेंस प्रीमियम पर जीएसटी खत्म करने की सलाह दी है। इस पर अंतिम फैसला जीएसटी काउंसिल की बैठक में होगा। सितंबर में जीएसटी काउंसिल की 54वीं बैठक के बाद इंश्योरेंस प्रीमियम को जीएसटी से छूट देने के प्रस्ताव पर विचार के लिए मंत्रियों का समूह बनाया गया था। इस समूह ने सभी सीनियर सिटीजंस के हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम और बाकी 5 लाख तक के कवर वाली सभी हेल्थ पॉलिसी के प्रीमियम पर जीएसटी खत्म करने की सिफारिश की है। बताया जाता है कि मंत्रियों के समूह ने सभी टर्म लाइफ इंश्योरेंस के प्रीमियम को भी जीएसटी से छूट देने की सलाह दी है। जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक नवंबर में होने वाली है।
