दिल्ली की हवा (Delhi Air Quality) जहरीली हो गई है। ऐसे में हेल्थ इंश्योरेंस (Health Policy) की अहमियत बढ़ गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में हालात मुश्किल रह सकते हैं। अगर लंबे समय तक हवा की क्वालिटी खराब बनी रहती है तो लोगों की सेहत पर खराब असर पड़ेगा। खासकर उन लोगों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं, जिन्हें पहले से सांस से जुड़ी बीमारी है। खराब हवा कई तरह से स्वास्थ पर असर डालती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि हवा में मौजूद हानिकारक तत्व धमनियों को नुकसान पहुंचाते हैं। धमनियां सख्त हो जाती हैं। स्ट्रोक और हार्ट अटैक के खतरे भी बढ़ जाते हैं। उन लोगों के लिए रिस्क ज्यादा होता है, जिनकी ऐसी बीमारियों की हिस्ट्री है। हेल्थ इंश्योरेंस इस मुश्किल घड़ी में आपकी मदद कर सकती है। प्रदूषित हवा से होने वाली बीमारियों की जल्द पहचान करना जरूरी है।
