Get App

अब नहीं रोकनी पड़ेगी गाड़ी! देश के इस राज्य में बना पहला मल्टी-लेन बैरियर-फ्री टोल प्लाजा, इस दिन से होगा ट्रायल

Toll Tax News: केंद्र सरकार हाईवे यात्रा को और तेज, स्मार्ट और डिजिटल बनाने के लिए अहम कदम उठा रही है। गुजरात में देश का पहला मल्टी-लेन बैरियर-फ्री टोल कलेक्शन सिस्टम तैयार हो गया है। इसका ट्रायल 2 फरवरी से शुरू होगा, जिससे वाहन बिना रुके टोल शुल्क चुका सकेंगे और यात्रा आसान बनेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 01, 2026 पर 5:39 PM
अब नहीं रोकनी पड़ेगी गाड़ी! देश के इस राज्य में बना पहला मल्टी-लेन बैरियर-फ्री टोल प्लाजा,  इस दिन से होगा ट्रायल
Toll Tax News: इस प्रोजेक्ट में ताइवान की FETC एजेंसी के 25 से अधिक विशेषज्ञ शामिल हैं।

अब हाईवे पर सफर करते समय वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर ब्रेक लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लंबी कतारें खत्म होंगी, रुकने और टोल देने में लगने वाला समय बचेगा और ट्रैफिक भी पहले से सुचारू रूप से चलेगा। गुजरात के सूरत जिले के कामरेज क्षेत्र में भारत का पहला मल्टी-लेन बैरियर-फ्री टोल प्लाजा तैयार किया गया है। इस अत्याधुनिक टोल सिस्टम के ट्रायल की शुरुआत नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) 2 फरवरी से कर रही है। इस नए टोल सिस्टम में ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) तकनीक का इस्तेमाल होगा।

हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे गाड़ियों की नंबर प्लेट को स्कैन करेंगे और FASTag से जुड़ा टोल अमाउंट अपने आप कट जाएगा। इस तरह पूरी प्रक्रिया कॉन्टैक्टलेस होगी और वाहन चालक बिना रुके 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से टोल से गुजर सकेंगे।

वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत

इस नए सिस्टम के लागू होने के बाद वाहनों को टोल देने के लिए रुकना नहीं पड़ेगा। गाड़ियां बिना धीमे हुए टोल स्ट्रेच से गुजर सकेंगी। इससे समय की बचत होगी और नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक पहले से अधिक सुचारू तरीके से चलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें