Get App

Holi 2023 Bank Holiday: होली के कारण इन राज्यों में 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक कर लें पूरी लिस्ट

अपना काम जल्दी पूरा कर लें। ऐसा इसलिए क्योंकि होली के चलते देश के कुछ राज्यों में बैंक 3 दिन तक बंद रहने वाले हैं। होलिका दहन और होली के त्योहार के कारण कुछ राज्यों में मंगलवार 7 मार्च 2023 को बैंक बंद रहने वाले हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 02, 2023 पर 7:07 PM
Holi 2023 Bank Holiday: होली के कारण इन राज्यों में 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक कर लें पूरी लिस्ट
होली के चलते देश के कुछ राज्यों में बैंक 3 दिन बंद रहने वाले हैं।

Holi 2023 Bank Holiday: यदि आपने आने वाले हफ्ते में बैंक जाने की योजना बनाई है, तो अपना काम जल्दी पूरा कर लें। ऐसा इसलिए क्योंकि होली के चलते देश के कुछ राज्यों में बैंक 3 दिन तक बंद रहने वाले हैं। राज्यों में त्योहारों, दूसरे और चौथे शनिवार और चार रविवार को मिलाकर कुल 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। ग्राहकों को किसी भी परेशानी से बचने के लिए अगले हफ्ते की जगह कल अपने काम निपटाना सही रहेगा।

यहां बंद रहेंगे बैंक

होलिका दहन और होली के त्योहार के कारण कुछ राज्यों में मंगलवार 7 मार्च 2023 को बैंक बंद रहने वाले हैं। इसमें बेलापुर, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद-तेलंगाना, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पणजी, रांची और श्रीनगर की बैंक ब्रांच शामिल हैं। अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून और गंगटोक सहित कुछ शहरों में बुधवार 8 मार्च को बैंक बंद रहेंगे। यहां भी होली के कारण बैंक बंद रहेंगे। 9 मार्च 2022 को होली या ओसंग के दूसरे दिन बिहार में बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मार्च 2023 के लिए बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी की है।

मार्च में बैंक छुट्टियों की ये है पूरी लिस्ट:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें