Home Loan Insurance: भारत में घर खरीदते समय होम लोन लेकर घर खरीदने वाले होम बायर्स के लिए कई इंश्योरेंस पॉलिसी हैं, जो उन्हें होम लोन से जुड़े जोखिमों से बचाने का काम करती है। यहां ये समझना जरूरी है कि प्रॉपर्टी इंश्योरेंस जरूरी है तो होम लोन इंश्योरेंस लेना ऑप्शनल है। आप अपने लोन एग्रीमेंट को देखते हुए इंश्योरेंस ले सकते हैं। ये आपको एडिशनल कवरेज के साथ सुरक्षा भी देते हैं।
