Home Loan: जानिए रेपो रेट घटने के बाद आपके होम लोन की EMI कितनी कम हो जाएगी

RBI का 9 अप्रैल को रेपो रेट घटाने का फैसला होम लोन के ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। यह इस साल रेपो रेट में दूसरी कमी है। इससे रेपो रेट जो इस साल जनवरी में 6.5 फीसदी था, अब घटकर 6 फीसदी पर आ गया है। इससे होम लोन के ग्रााहकों की EMI में बड़ी कमी आएगी

अपडेटेड Apr 09, 2025 पर 12:19 PM
Story continues below Advertisement
एक्सपर्ट्स का कहना है कि रेपो रेट में कमी से नए ग्राहकों को तो फायदा होगा ही, पुराने ग्राहकों को भी फायदा होगा।

आरबीआई ने इस साल (2025) दूसरी बार रेपो रेट में कमी कर दी है। इससे होम लोन सहित सभी तरह के लोन सस्ते होंगे। बैंक लोन के इंटरेस्ट रेट में कमी करेंगे। यह होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन लेने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। अगर आप घर या कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो अब आपको कम इंटरेस्ट रेट पर लोन मिल जाएगा। आइए इस पूरे मामले को समझने की कोशिश करते हैं। खासकर हम यह जानने की कोशिश करते हैं कि रेपो रेट घटने से आपको कितना फायदा होगा।

इस वजह से बैंक घटाएंगे इंटरेस्ट रेट्स

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने रेपो रेट 0.25 फीसदी घटाने का ऐलान 9 अप्रैल को किया। इससे रेपो रेट (Repo Rate) घटकर 6 फीसदी पर आ गया है। अब उन बैंकों को अपने लोन के इंटरेस्ट रेट में कमी करना पड़ेगा, जिनके लोन का एक्सटर्नल बेंचमार्क रेपो रेट है। चूंकि ज्यादातर बैंकों ने रेपो रेट को ही अपना एक्सटर्नल बेंचमार्क बनाया है, जिससे उन्हें अपने लोन के इंटरेस्ट रेट में कमी करनी पड़ेगी। इसका फायदा ग्राहकों को मिलेगा। बैंक ग्राहकों को कम इंटरेस्ट रेट पर होम लोन और कार लोन ऑफर करेंगे।


होम लोन के पुराने ग्राहकों को भी होगा फायदा

एक्सपर्ट्स का कहना है कि रेपो रेट में कमी से नए ग्राहकों को तो फायदा होगा ही, पुराने ग्राहकों को भी फायदा होगा। इसका मतलब है कि अगर किसी व्यक्ति ने 5 साल पहले होम लोन लिया है और उसका फ्लोटिंग इंटरेस्ट रेट है तो उसके लोन का इंटरेस्ट रेट घट जाएगी। इससे उसकी EMI घट जाएगी। पूरे साल में उसकी काफी बचत होगी। होम लोन की EMI का पेमेंट हर महीने होता है। इसका मतलब है कि करोड़ों होम लोन ग्राहकों को रेट में कमी का फायदा होगा।

अच्छे क्रेडिट स्कोर वाले ग्राहकों को ज्यादा फायदा

बैंकबाजार डॉट कॉम के सीईओ आदिल शेट्टी ने कहा कि 9 अप्रैल को रेपो रेट घटने के बाद होम लोन का इंटरेस्ट रेट 8 फीसदी के नीचे आ जाने की उम्मीद है। हालांकि, यह ध्यान में रखना जरूरी है कि रेपो रेट में कमी का ज्यादा फायदा उन लोगों को मिलेगा, जिनका क्रेडिट स्कोर बेस्ट है। फाइनेंशियल एडवाइजर्स इसीलिए लोगों को अपने क्रेडिट स्कोर को बढ़ाने की सलाह देते हैं। अगर बेस्ट क्रेडिट स्कोर की वजह से किसी व्यक्ति को होम लोन के इंटरेस्ट रेट में 0.10 फीसदी की भी रियायत मिलती है तो इसका मतलब है कि 15-20 लाख की अवधि वाले लोन में उसकी लाखों रुपये की बचत होगी।

यह भी पढ़ें: RBI ने जीडीपी ग्रोथ का अनुमान घटाया, अब वित्त वर्ष 2025-26 में 6.5% ग्रोथ की उम्मीद

इस तरह आपको होगा रेपो रेट में कमी फायदा

9 अप्रैल को रेपो रेट में 25 बीपीएस की कमी का लाभ आपको मिलना तय है। सवाल है कि कितना लाभ मिलेगा? इसे एक उदाहरण की मदद से आसानी से समझा जा सकता है। मान लीजिए आपने पिछले महीने 50 लाख रुपये का होम लोन लिया था। 20 साल के इस लोन का इंटरेस्ट रेट 8.5 फीसदी था। इस तरह आपकी EMI 43,391 रुपये थी। इस तरह आप 20 साल में 54.14 लाख रुपये का इंटरेस्ट इस लोन पर चुकाएंगे। लेकिन, 9 अप्रैल को रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट्स की कमी के बाद इंटरेस्ट पर होने वाला आपका खर्च घटकर 48.9 लाख रुपये रह जाएगा। इसका मतलब है कि रेपो रेट घटने से आपकी 5.24 लाख रुपये की बचत होगी। अगर आप चाहते हैं कि आपकी EMI मौजूदा स्तर पर बनी रहे तो आपके लोन की अवधि 12 महीने घट जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।