ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी युद्ध मंगलवार को 11वें दिन में पहुंच गया है। इस बीच पिछले सात दिनों से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) बंद है। इसके कारण गैस सप्लायर्स ने फोर्स मेज्योर (Force Majeure) लागू कर दिया है। इसका मतलब है कि कंपनी तय सप्लाई या सेवा नहीं दे पाएगी। इसके लिए उसे कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने का दोषी नहीं माना जाएगा।
