2021 का आखिरी महीना शुरु हो गया है और आखिरी महीना आते-आते एकबार फिर से कोरोना डराने लगा है। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का असर ग्लोबल कमोडिटी मार्केट पर भी देखने को मिल रहा है। सोना-चांदी, कच्चा तेल या फिर बेस मेटल्स सभी नॉन एग्री कमोडिटी में उठा-पटक देखने को मिल रही है। ऐसे में नए साल 2022 के लिए अब आपको क्या स्ट्रैटेजी रखनी चाहिए।
