भारत में गोल्ड (Gold) खरीदने को लेकर दिवानगी जग जाहिर है। यही कारण है कि भारत गोल्ड कन्ज्यूमर देशों की गिनती में टॉप पर आता है। देश में नवरात्रि, अक्षय तृतीया, धनतेरस, दिवाली जैसे त्योहारों में सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इस दौरान ज्वैलर्स के पास जमकर भीड़ होती है। अब गोल्ड ज्वैलरी के अलावा इनमें गोल्ड ईटीएफ (Gold ETF), सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond), म्यूचुअल फंड के गोल्ड फंड (Gold Mutual Fund) में भी निवेश बढ़ने लगा है। इन सबके बाद भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का क्रेज लोगों के बीच में कम नहीं हुआ है। अब ये सवाल है कि आप घर में कितना गोल्ड रख सकते हैं। इनकम टैक्स विभाग आपको कितना सोना घर में रखने की इजाजत देता है। यानी, महिलाएं घर में कितनी गोल्ड ज्वैलरी रख सकती है।
