How much youtubers earn: क्या आप भी यूट्यूब (Youtube) के जरिये करोड़ो रुपया कमाने का सपना देख रहे हैं। आप भी यूट्यूब पर वीडियो डालकर अच्छा पैसा कमा सकते हैं। अगर आपको लगता है कि ये कैसे हो सकता है, यहां आपको बता रहे हैं कि आप कैसे यूट्यूब के जरिये पैसे कमा सकते हैं। कितने व्यू और फॉलोअर्स पर आपको पैसे मिलते हैं। यहां आपको बता दें कि यूट्यूब वीडियो बनाने से होने वाली कमाई की जानकारी इनकम टैक्स डिपार्टमें को देनी होगी। साथ ही आप ऐसे वीडियो नहीं बना सकते हैं जो कि अवैध केटेगरी में आते हैं। दरअसल, अभी हाल में यूपी के बरेली में यूट्यूबर के घर पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापा मारा है। अधिकारियों के मुताबिक यूपी के इस यूट्यूबर ने गलत तरीके से कमाई की है।
यूट्यूबर के घर पड़ा इनकम टैक्स का छापा
यूपी के बरेली में तस्लीम नाम के एक यूट्यूबर के घर पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापा मारा है। इस छापेमारी में यूट्यूबर के घर से 24 लाख रुपये का कैश मिला है। ये पैसा विभाग ने जब्त कर लिया है। तस्लीम पर आरोप है कि उसने अवैध तरीके से पैसे कमाए हैं। वही तस्लीम के परिवार ने कहा है कि उन्होंने 4 लाख रुपये का टैक्स चुकाया है। बता दें कि तस्लीम ने यूट्यूब के जरिए करोड़ों रुपये कमाए हैं। यहां आपको बता रहे कि व्यू और फॉलोअर्स के जरिये कैसे कमा सकते हैं पैसे..
सिर्फ व्यू (view) आने पर नहीं मिलते पैसे
यूट्यूब पर वीडियो डालने से आपको पैसे नहीं मिलते हैं। वीडियो पर व्यू आने से यूट्यूब को कमाई नहीं होती है। यूट्यूब पर कमाई विज्ञापन के जरिये होती है। यूट्यूब पर वीडियो शुरू होने से पहले या बीच में एड आता है, उससे यूट्यूब को कमाई होती है। आपने यूट्यूब पर वीडियो लगाया और आपका अकाउंट गूगल के ऐडसेंस के साथ जुड़ा है तो यह यूट्यूब उस पर एड लगाएगा। फिर जितनी बार वीडियो चलेगा उतनी बार एड देखा जाएगा, जिससे यूट्यूब को भी कमाई होती है। वह इसके पैसे आपको देता है।
मान लीजिए आपका वीडियो 10,000 लोग देखते हैं लेकिन कोई भी एड नहीं देखता और हर बार स्किप का बटन क्लिक कर देता है, तो यूट्यूब आपको पैसा नहीं देगा। अगर आपके वीडियो को 1,000 लोग देखते हैं और वो सभी एड देखते हैं तो उसका पैसा आपको मिलेगा। जिस वीडियो पर जितना महंगा एड लगेगा, उस यूट्यूब चैनल की उतनी कमाई होगी। यहां आपको व्यू और उस पर होने वाली कमाई के बारे में बता रहे हैं। यहां एक औसत बताया गया है। ऐसा नहीं है कि इतने व्यू होने पर आपको पैसे मिलेंगे। यूट्यूब के अपने नियम भी होते हैं।