Get App

Personal Loan: पर्सनल लोन के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने पर कितना सेफ है आपका डेटा, कैसे चलेगा पता?

Personal Loan: ऑनलाइन पर्सनल लोन लेना आसान है, लेकिन इसमें डेटा चोरी और धोखाधड़ी का खतरा भी जुड़ा है। जानिए कौन से उपाय अपनाकर आप जोखिम को कम कर सकते हैं और अपने डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Aug 21, 2025 पर 7:34 PM
Personal Loan: पर्सनल लोन के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने पर कितना सेफ है आपका डेटा, कैसे चलेगा पता?
Aadhaar या बैंक स्टेटमेंट जैसे डॉक्यूमेंट अपलोड करते वक्त केवल सुरक्षित चैनल का इस्तेमाल करें।

Personal Loan: आजकल ऑनलाइन पर्सनल लोन लेना काफी आसान हो गया है। कुछ ही मिनटों में अप्लाई करके आप लोन अप्रूवल पा सकते हैं। लेकिन इस सुविधा के साथ एक बड़ा जोखिम भी जुड़ा है- आपको अपनी संवेदनशील जानकारी इंटरनेट पर साझा करनी पड़ती है।

इसमें PAN कार्ड डिटेल्स, बैंक स्टेटमेंट और नौकरी से जुड़े डॉक्यूमेंट शामिल हैं। अगर ये जानकारी गलत हाथों में चली जाए, तो पहचान चोरी, फर्जी लेन-देन और धोखाधड़ी जैसी घटनाएं हो सकती हैं। इसलिए 'सबमिट' क्लिक करने से पहले सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

लेंडर आपके डेटा को कैसे सुरक्षित रखते हैं?

प्रमुख बैंक, NBFC और RBI-रजिस्टर्ड फिनटेक कंपनियां आमतौर पर आपके डेटा को सुरक्षित रखने के लिए एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल करती हैं। इसका मतलब है कि आपका डेटा ट्रांसफर और स्टोरेज के दौरान सुरक्षित सर्वर पर रहता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें