Get App

हर महीने सिर्फ 900 रुपए के निवेश से करोड़पति बनने का सपना पूरा हो सकता है, जानिए कहां करें निवेश

ऐसे इन्वेस्टमेंट का सबसे अच्छा उदाररण वारेन बफे (Warren Buffett) हैं जिन्होंने सिर्फ 11 साल की उम्र में ही शेयर मार्केट में निवेश करना शुरू कर दिया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 22, 2022 पर 7:42 PM
हर महीने सिर्फ 900 रुपए के निवेश से करोड़पति बनने का सपना पूरा हो सकता है, जानिए कहां करें निवेश
करोड़पति बनने का सपना पूरा करने के लिए वित्तीय अनुशासन बेहद जरूरी है

How to become Crorepati: करोड़पति बनना आसान नहीं लेकिन इसका कोई शॉर्टकट भी नहीं है। अगर आप तरीके और सिस्टमेटिक तरीके से पैसा निवेश करते हैं, तो जरूर करोड़पति बन सकते हैं। अगर आप रोजाना कुछ पैसा बचाकर सही निवेश के विकल्प में इन्वेस्ट करते हैं तो कुछ सालों में करोड़पति बन सकते हैं। यहां ऐसे ही सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट (Systematic investment) के बारे बता रहे हैं।

ऐसे इन्वेस्टमेंट का सबसे अच्छा उदाररण वॉरेन बफे (Warren Buffett) हैं जिन्होंने सिर्फ 11 साल की उम्र में ही शेयर मार्केट में निवेश करना शुरू कर दिया था। अब वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों की गिनती में शामिल है। आइए जानते हैं आपको कैसे करना होगा निवेश

रोजाना 30 रुपये बचाकर बन सकते हैं करोड़पति

अगर आप 20 साल की उम्र से रोजाना 30 रुपये बचाकर 60 साल की उम्र तक निवेश करते हैं, तो आप करोड़पति (crorepati kaise bane) बन जाएंगे। रोजाना 30 रुपये बचाने से आप पूरे महीने 900 रुपये जोड़ पाएंगे। अब इन 900 रुपये को हर महीने हर महीने SIP (Systematic Investment Plan) में इन्वेस्ट करना होगा। मतलब आपक 40 साल तक हर महीने 900 रुपये निवेश करेंगे और आपको औसत 12.5 फीसदी की दर से रिटर्न मिलता है, तो आप तो करोडपति बन जाएंगे। अगर आपकी उम्र ज्यादा है तो आपको ज्यादा पैसा SIP में लगाना होगा, ताकि बड़ा फंड बन सके।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें