Get App

Retirement Planning: छोटी सैलरी से भी बना सकते हैं बड़ा रिटायरमेंट फंड, बस इन 7 बातों का रखें ध्यान

Retirement Planning: छोटी सैलरी में भी बड़ा रिटायरमेंट फंड बनाना मुमकिन है। लेकिन, इसके लिए आपको कुछ बातों पर अमल करना होगा। आइए जानते हैं कि आप छोटी सैलरी से भी बड़ा रिटायरमेंट कैसे बना सकते हैं और आपको किन बातों का ख्याल रखना होगा।

Suneel Kumarअपडेटेड Apr 14, 2026 पर 2:46 PM
Retirement Planning: छोटी सैलरी से भी बना सकते हैं बड़ा रिटायरमेंट फंड, बस इन 7 बातों का रखें ध्यान
हर महीने सैलरी आते ही कम से कम 15-20% रकम अलग कर दें। जो बचे, उसी में खर्च मैनेज करें।

Retirement Planning: अगर आज की कॉर्पोरेट जॉब की बात करें, तो अमूमन शुरुआती सैलरी 30 हजार रुपये होती है। इतनी सैलरी सुनते ही ज्यादातर लोगों के दिमाग में एक ही बात आती है- 'इसमें सेविंग ही नहीं हो पाती, रिटायरमेंट का फंड कहां से बनेगा?'

लेकिन सच यह है कि बड़ा फंड सिर्फ बड़ी सैलरी से नहीं बनता, बल्कि सही आदतों और समय के साथ बनता है। अगर आप थोड़ी प्लानिंग, थोड़ा डिसिप्लिन और थोड़ा धैर्य रखते हैं, तो यही 30 हजार की सैलरी भी आगे चलकर करोड़ के आसपास का फंड बना सकती है।

1. कम सैलरी में कैसे करें बचत?

मशहूर निवेशक वॉरेन बफे का कहना है, 'आपको खर्च करने के बाद पैसे नहीं बचाने हैं। पहले पैसे बचाने हैं, फिर खर्च करना है।' आपकी सैलरी 30 हजार हो या फिर 3 लाख... ये नियम सबको के लिए बराबर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें