बच्चों की पढ़ाई के लिए 1 करोड़ रुपये कैसे जोड़ें? जानिये सबसे आसान तरीका

आज के समय में बच्चों की पढ़ाई का खर्च तेजी से बढ़ रहा है, खासकर अगर आप उन्हें विदेश में पढ़ाना चाहते हैं। यही वजह है कि अब कई माता-पिता अपने बच्चे की शिक्षा के लिए करीब 1 करोड़ रुपये का फंड बनाने का टारगेट रखते हैं

अपडेटेड Apr 28, 2026 पर 5:48 PM
Story continues below Advertisement
अगर आपने 2020 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश किया था, तो अब आपके लिए बड़ी खुशखबरी है।

आज के समय में बच्चों की पढ़ाई का खर्च तेजी से बढ़ रहा है, खासकर अगर आप उन्हें विदेश में पढ़ाना चाहते हैं। यही वजह है कि अब कई माता-पिता अपने बच्चे की शिक्षा के लिए करीब 1 करोड़ रुपये का फंड बनाने का टारगेटरखते हैं। अच्छी बात यह है कि यह टारगेट बिना ज्यादा जोखिम लिए भी हासिल किया जा सकता है, बस आपको सही प्लानिंग और अनुशासन की जरूरत है।

जल्दी शुरुआत करना है सबसे जरूरी

अगर आपका बच्चा अभी छोटा है, जैसे 2 से 5 साल का, तो आपके पास 12 से 15 साल का समय होता है। यही समय आपके लिए सबसे बड़ी ताकत है। जितनी जल्दी आप निवेश शुरू करेंगे, उतना ज्यादा फायदा कंपाउंडिंग यानी ब्याज पर ब्याज से मिलेगा।


सही रणनीति क्या हो सकती है?

आमतौर पर माता-पिता दो तरीके अपनाते हैं।

टर्म इंश्योरेंस + म्यूचुअल फंड + सुरक्षित निवेश

चाइल्ड इंश्योरेंस प्लान

इनमें पहला तरीका ज्यादा लचीला और बेहतर माना जाता है।

टर्म प्लान + SIP का कॉम्बिनेशन

सबसे पहले एक अच्छा टर्म इंश्योरेंस लेना जरूरी है, ताकि अगर भविष्य में कोई अनहोनी हो जाए तो बच्चे की पढ़ाई प्रभावित न हो। इसके बाद म्यूचुअल फंड में SIP (हर महीने निवेश) शुरू करें।

उदाहरण के तौर पर, अगर आप हर महीने 20,000 रुपये निवेश करते हैं और औसतन 12% रिटर्न मिलता है, तो 12–15 साल में आप करीब 90 लाख से 1 करोड़ रुपये तक का फंड बना सकते हैं।

ग्रोथ का बैलेंस

सिर्फ इक्विटी (शेयर बाजार) में निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है, इसलिए कुछ हिस्सा सुरक्षित स्कीम्स में भी लगाना चाहिए।

PPF (पब्लिक प्रोविडेंट फंड)

अगर आप हर साल 1.5 लाख रुपये (महीने के 12,500 रुपये) निवेश करते हैं, तो 15 साल में करीब 40 लाख रुपये बन सकते हैं।

इसके साथ अगर आप 10,000 रुपये महीने SIP करें, तो लगभग 60 लाख रुपये का फंड बन सकता है।

इस तरह दोनों को मिलाकर आपका 1 करोड़ का टारगेट पूरा हो सकता है।

बेटी के लिए खास विकल्प

अगर आपकी बेटी है, तो सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) एक अच्छा विकल्प है। इसमें फिक्स्ड और अच्छा रिटर्न मिलता है। SSY में लंबे समय में करीब 70 लाख रुपये का फंड बन सकता है।

इसके साथ अगर आप छोटी SIP जैसे 3,000 रुपये महीने जोड़ दें, तो बाकी अमाउंट भी पूरी हो सकती है।

चाइल्ड इंश्योरेंस प्लान: फायदे और लिमिट

कुछ लोग चाइल्ड इंश्योरेंस प्लान भी चुनते हैं, जिसमें निवेश और बीमा दोनों मिलते हैं।

इसमें अगर माता-पिता के साथ कुछ हो जाए, तो कंपनी प्रीमियम भरती रहती है

मैच्योरिटी पर पूरा पैसा बच्चे को मिलता है।

हालांकि, इसमें रिटर्न कम हो सकता है और लॉक-इन पीरियड लंबा होता है, इसलिए यह उतना लचीला नहीं होता।

कितना निवेश करना जरूरी है?

अगर आप हर साल 1 से 1.5 लाख रुपये निवेश करते हैं और 10–12% रिटर्न मिलता है, तो 12–15 साल में 1 करोड़ रुपये का टारगेट हासिल किया जा सकता है।

समय के साथ रणनीति बदलें

जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता है और कॉलेज का समय नजदीक आता है, आपको धीरे-धीरे अपने निवेश को सुरक्षित विकल्पों में शिफ्ट करना चाहिए। इससे बाजार के उतार-चढ़ाव का असर कम होगा।

सबसे जरूरी बात: पैसा एक जगह न लगाएं

कुछ पैसा इक्विटी में।

कुछ सुरक्षित स्कीम्स में।

और थोड़ा फ्लेक्सिबल निवेश में रखें।

₹1 करोड़ का फंड है टारगेट? जानिए 5, 10 और 15 साल देरी पर कितना ज्यादा करना होगा निवेश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।