Get App

EPFO: आपके PF अकाउंट पर कैसे कैलकुलेट होता है इंटरेस्ट, चेक करें इंटरेस्ट कैलकुलेट करने का तरीका

EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) केंद्र सरकार की तरफ से कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट बचत योजना है। ये सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर कर्मचारियों के लिए है। ईपीएफ में हर महीने सभी कर्मचारियों की बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ते (DA) में से 12 प्रतिशत का योगदान होता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 21, 2024 पर 1:54 PM
EPFO: आपके PF अकाउंट पर कैसे कैलकुलेट होता है इंटरेस्ट, चेक करें इंटरेस्ट कैलकुलेट करने का तरीका
EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) केंद्र सरकार की तरफ से कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट बचत योजना है।

EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) केंद्र सरकार की तरफ से कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट बचत योजना है। ये सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर कर्मचारियों के लिए है। ईपीएफ में हर महीने सभी कर्मचारियों की बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ते (DA) में से 12 प्रतिशत का योगदान होता है, नियोक्ता यानी कंपनी भी इसमें बराबरी का योगदान करती है। कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) ब्याज दर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) सालाना घोषित करता है। इस फाइनेंशियल ईयर यानी 2023-24 के लिए ईपीएफ ब्याज दर 8.25% है।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के दायरे में आने वाले संगठनों में काम कर रहे कर्मचारियों के लिए EPF एक बचत योजना के रूप में काम करता है। ईपीएफ योजना के अनुसार कर्मचारी और नियोक्ता दोनों को योजना में समान योगदान देना आवश्यक है। रिटायरमेंट पर कर्मचारी को एकसाथ ये पैसा मिलता है जिसमें उनका स्वयं का योगदान, नियोक्ता का योगदान और दोनों अमाउंट पर ब्याज शामिल होता है। यहां आपको बता रहे हैं कि EPF पर ब्याज कैसे कैलुकलेट होता है।

इंटरेस्ट कैलकुलेशन

एक एंप्लॉयी की बेसिक सैलरी और डियरनेस अलाउंस को 15,000 रुपये और इंटरेस्ट रेट 8.25 प्रतिशत मानने पर इंटरेस्ट को इस तरह कैलकुलेट किया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें