Nithin Kamath: ज़ेरोधा के को-फ़ाउंडर और CEO नितिन कामथ ने हाल ही में बताया कि फ़िटनेस चैलेंज हारने के बाद उन्होंने एक कर्मचारी को 2.5 लाख रुपये दिए, और उन्हें इस बात की खुशी है। उस कर्मचारी ने पिछले एक साल में 30 किलो वज़न कम किया है। कामथ ने X पर ज़ेरोधा के कंटेंट और मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट रोहित अगरवाला की एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "मैं फ़िटनेस की एक शर्त हार गया, और मुझे खुशी है कि मैं यह शर्त हारा।"
