Aadhaar Misuse: आजकल ऑनलाइन फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि आप यह समय-समय पर जांचते रहें कि कहीं आपके डॉक्यूमेंट्स का कोई गलत इस्तेमाल तो नहीं कर रहा। आज के समय में सबसे अहम दस्तावेज आधार कार्ड है। यह अब हर सरकारी और प्राइवेट सर्विस में मांगा जाता है। अगर आधार गलत हाथों में चला जाए, तो बड़ा नुकसान हो सकता है। आप बेवजह कानूनी झंझट में भी फंस सकते हैं।
