Get App

लोन रिकवरी एजेंट कर रहे हैं परेशान? जानिए इनसे कैसे निपटे और कहां करें शिकायत

लोग प्रोफेशनल और पर्सनल कामों के लिए लोन लेते हैं। यदि आप समय पर लागू ब्याज के साथ EMI का पेमेंट करते हैं तो कोई परेशानी नहीं आती। हालांकि, बैंकों के साथ थोड़ी सी देरी या कुछ असहमति के कारण आपको लोन रिकवरी एजेंट की तरफ से बहुत दबाव का सामना करना पड़ सकता है। एजेंट अक्सर पैसे वसूलने के लिए कर्जदारों और उनके परिवारों को अपमानित करने, डराने-धमकाने, मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सहारा लेते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 20, 2023 पर 12:34 PM
लोन रिकवरी एजेंट कर रहे हैं परेशान? जानिए इनसे कैसे निपटे और कहां करें शिकायत
हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने लोन रिकवरी एजेंटों के लिए सख्त दिशानिर्देश अनिवार्य कर दिये हैं।

लोग प्रोफेशनल और पर्सनल कामों के लिए लोन लेते हैं। यदि आप समय पर लागू ब्याज के साथ EMI का पेमेंट करते हैं तो कोई परेशानी नहीं आती। हालांकि, बैंकों के साथ थोड़ी सी देरी या कुछ असहमति के कारण आपको लोन रिकवरी एजेंट की तरफ से बहुत दबाव का सामना करना पड़ सकता है। एजेंट अक्सर पैसे वसूलने के लिए कर्जदारों और उनके परिवारों को अपमानित करने, डराने-धमकाने, मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सहारा लेते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने लोन रिकवरी एजेंटों के लिए सख्त दिशानिर्देश अनिवार्य कर दिये हैं लेकिन ये लोग अक्सर इसका पालन नहीं करते हैं।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मुताबिक रिकवरी एजेंट कर्ज लेने वालों को सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे के बीच ही कॉल कर सकते हैं। वह उन्हें अपमानजनक मैसेज नहीं भेज सकते। वह लोन लेने वाले को शारीरिक या मानसिक रूप से परेशान नहीं कर सकते। यदि ऐसी स्थिति होती है तो लोन लेने वालों को अपने अधिकारों के बारे में पता होना चाहिए। वे कैसे रिकवरी एजेंट के खिलाफ शिकायत कर सकते हैं। यहां आपको कुछ चीजें बता रहे हैं जिसमें अगर रिकवरी एजेंट अगर आपको परेशान कर रहे हैं तो आप ये तरीके आजमा सकते हैं।

1. लोन लेने वालों को यह साबित करने के लिए कि उन्हें परेशान किया जा रहा है, रिकवरी एजेंट के सभी मैसेज, ईमेल और कॉल के रिकॉर्ड को सेफ करके रखना होगा क्योंकि ये शिकयत करने में मदद करेगा।

2. लोने लेने वाला रिकवरी एजेंट के खिलाफ सभी सबूतों के साथ अपने लोन अधिकारी या बैंक से संपर्क कर सकते हैं। लोन लेने वाला तब एजेंट के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें