अगर आपने पोस्ट ऑफिस की सेविंग्स अकाउंट, आरडी यानी या टर्म डिपॉजिट में पैसा जमा किया है, तो आपको वहां से ब्याज भी मिला होगा। साल के अंत में यह जानना जरूरी होता है कि आपको कितनी कमाई हुई। खासकर इनकम टैक्स रिटर्न भरते समय इसकी जरूरत पड़ती है। ऐसे में पोस्ट ऑफिस का ब्याज सर्टिफिकेट बहुत काम आता है।
ब्याज सर्टिफिकेट क्यों जरूरी है?
इस सर्टिफिकेट में यह साफ-साफ लिखा होता है कि आपने पोस्ट ऑफिस के किस अकाउंट में कितना अमाउंट पर कितना ब्याज कमाया। इनकम टैक्स भरते समय अगर आपने किस सेविंग अकाउंट, आरडी या एफडी से ब्याज कमाया है, तो उसे घोषित करना होता है। इसलिए ब्याज सर्टिफिकेट जरूरी हो जाता है।
ब्याज सर्टिफिकेट ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?
1. इंटरनेट बैंकिंग के जरिए।
India Post Internet Banking पोर्टल पर लॉगइन करें।
Accounts सेक्शन पर क्लिक करें।
Savings Account या जिस अकाउंट का ब्याज सर्टिफिकेट चाहिए, उसे चुनें।
वहां आपको Interest Statement देखने और डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा।
आप जिस फाइनेंशियल ईयर (Financial Year) के लिए सर्टिफिकेट चाहते हैं, उसे चुनें।
2. मोबाइल बैंकिंग ऐप से भी कर सकते हैं डाउनलोड
पोस्ट ऑफिस का मोबाइल बैंकिंग ऐप खोलें।
लॉगिन करके Accounts सेक्शन में जाएं।
वहां Interest Certificate का विकल्प मिलेगा।
किन अकाउंट के लिए मिलता है ब्याज सर्टिफिकेट?
पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट
रेकरिंग डिपॉजिट
टाइम डिपॉजिट
इस सर्टिफिकेट में कुल ब्याज अमाउंट दिखाई जाता है, जिससे आप अपनी टैक्स प्लानिंग और सेविंग्स ट्रैकिंग सही तरीके से कर सकते हैं। यह प्रोसेस पूरी तरह ऑनलाइन और आसान है, जिससे आप घर बैठे कुछ मिनटों में अपना ब्याज सर्टिफिकेट पा सकते हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।