बिजनेस लोन पर कैसे पाएं सबसे कम ब्याज दर? यहां बताए गए हैं आसान टिप्स

बिजनेस लोन आपके व्यवसाय को बढ़ाने का आसान तरीका है, खासकर आज के 100% डिजिटल प्रोसेस के साथ।

अपडेटेड Mar 30, 2026 पर 2:22 PM
Story continues below Advertisement

बिजनेस लोन व्यवसायों को फाइनेंशियल सपोर्ट प्रदान करने के लिए तैयार किए गए हैं. इसकी मदद से व्यवसाय कैश फ्लो को मैनेज कर सकते है, विकास में तेजी ला सकते हैं और साथ ही नए अवसरों में निवेश कर सकते हैं. मौजूदा समय में पूरी तरह से डिजिटल प्रोसेस के साथ बिजनेस लोन लेना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है. यहां तक कि आप अपने मोबाइल फोन के जरिए कुछ ही मिनटों में लोन के लिए अप्लाई करके अप्रूवल हासिल कर सकते हैं. 

बैंक और नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियां (NBFCs) कई तरीके के बिजनेस लोन प्रदान करती हैं, इसलिए उधार लेने वालों को सबसे अच्छी ब्याज दर वाला बिजनेस लोन चुनने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

बेस्ट बिजनेस लोन ऑफर को चुनते समय कुछ प्रमुख फैक्टर्स को ध्यान में रखना चाहिए, जो इस प्रकार हैं - 


50 लाख तक के बेस्ट लोन ऑफर्स

बिजनेस लोन पर इंटरेस्ट रेट्स 

भारत में बिजनेस लोन पर लगने वाली ब्याज दर 8% प्रति साल से भी कम हो सकती है. हालांकि, आपको ऑफर की जाने वाली फाइनल ब्याज दरें आपके लेंडर, क्रेडिट स्कोर और बिजनेस की नेचर जैसे फैक्टर्स के आधार पर अलग-अलग हो सकती है. 

हाई क्रेडिट स्कोर होने पर कम ब्याज दरों और मनमुताबिक शर्तों पर लोन मिलने की संभावना बढ़ जाती है. जबकि कम क्रेडिट स्कोर होने पर ब्याज दरें काफी ज्यादा हो सकती हैं या आपका लोन एप्लीकेशन रिजेक्ट भी हो सकता है. आप बेस्ट इंटरेस्ट रेट के लिए मनीकंट्रोल ऐप या वेबसाइट पर अलग-अलग बिजनेस लोन ऑप्शंस की तुलना कर सकते हैं. 

बिजनेस लोन अप्रूवल के लिए एलिजिबिलिटी 

लेंडर्स एंटरप्रेन्योर्स के क्रेडिट स्कोर और बिजनेस टर्नओवर के जरिए लोन चुकाने की क्षमता का आंकलन करते हैं.

बिजनेस लोन हासिल करने के लिए कुछ प्रमुख एलिजिबिलिटी शर्तें इस प्रकार हैं - 

  • मैन्युफैक्चरिंग, ट्रेडिंग या सर्विसेज का बिजनेस करने वाले सेल्फ-एम्प्लॉयड इंडिविजुअल्स, प्रोप्राइटर्स, प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां और पार्टनरशिप फर्म बिजनेस लोन्स के लिए अप्लाई कर सकती हैं.
  • कई बैंक और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस कम से कम एनुअल टर्नओवर भी निर्धारित करते हैं.
  • बिजनेस पिछले दो कारोबारी सालों में प्रॉफिटेबल होना चाहिए.
  • लोन के लिए अप्लाई करते समय एप्लिकेंट की उम्र कम से कम 21 साल होनी चाहिए. इसके अलावा लोन की मैच्योरिटी के समय एप्लिकेंट की उम्र 65 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

बिजनेस लोन के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स

  • बॉरोअर और को-बॉरोअर की पहचान और पते का प्रमाण
  • बॉरोअर और को-बॉरोअर का PAN कार्ड 
  • बिजनेस अकाउंट के पिछले 6 महीनों की बैंक स्टेटमेंट
  • जीएसटी रजिस्ट्रेशन
  • बिजनेस रजिस्ट्रेशन का प्रूफ 
  • प्रोप्राइटर का PAN और आधार कार्ड 
  • अगर बिजनेस पार्टनरशिप के रूप में रजिस्टर्ड है, तो डीड और कंपनी PAN कार्ड की कॉपी 

बेस्ट बिजनेस लोन कैसे हासिल करें? 

आपके बिजनेस की परफॉरमेंस और कुछ एक्सटर्नल फैक्टर्स बिजनेस लोन की ब्याज दर को प्रभावित कर सकते हैं. हालांकि, बिजनेस के मालिक आमतौर पर ज्यादा महंगाई जैसे मार्केट से जुड़े फैक्टर्स को कंट्रोल नहीं कर सकते हैं, लेकिन वे बिजनेस से जुड़े पहलुओं जैसे क्रेडिट स्कोर, लोन पीरियड और फाइनेंशियल हेल्थ को मैनेज करके कम से कम ब्याज दर हासिल कर सकते हैं.

मनीकंट्रोल जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के आने से बिजनेस लोन हासिल करना काफी आसान हो गया है. यह 100% पेपरलेस प्रोसेस ऑफर करता है.

आइए एक नजर डालते हैं उन फैक्टर्स पर, जो आपके बिजनेस लोन के इंटरेस्ट को प्रभावित कर सकते हैं - 

ज्यादा क्रेडिट स्कोर 

पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर्स के लेंडर्स आपकी लोन चुकाने की क्षमता का आंकलन करने के लिए क्रेडिट स्कोर चेक करते हैं, जो भारत में कई क्रेडिट ब्यूरो निर्धारित करती हैं. अच्छा क्रेडिट स्कोर होने से न केवल आपके लोन एप्लीकेशन अप्रूवल की संभावना बढ़ जाती है, बल्कि बैंक आपको कम ब्याज दर पर भी लोन दे सकते हैं. इसलिए नए बिजनेस लोन के लिए अप्लाई करने से पहले आपको अपने पुराने या मौजूदा लोन को चुकाने की सलाह दी जाती है. आप मनीकंट्रोल जैसे प्लेटफॉर्म्स पर फ्री में अपना क्रेडिट स्कोर चेक कर सकते हैं. 

कुछ गिरवी रखें 

लोन के बदले आप गिरवी के रूप में कोई एसेट ऑफर कर सकते हैं. दरअसल, सिक्योर्ड लोन दूसरे लोन की तुलना में कम ब्याज दरों पर ऑफर किए जाते हैं. बिजनेस लोन लेते समय मशीनरी, स्टॉक और ऑफिस परिसर जैसे बिजनेस एसेट्स को गिरवी के रूप में ऑफर किया जा सकता है

सही लोन चुनें 

लेंडर्स लोन पर दो तरह की ब्याज दर ऑफर करते हैं, जिनमें फिक्स्ड और फ्लोटिंग इंटरेस्ट रेट शामिल हैं. इस दौरान फिक्स्ड इंटरेस्ट रेट चुनने वाले EMI के रूप में एक फिक्स्ड अमाउंट का भुगतान करते हैं. जबकि पॉलिसी बदलावों के आधार पर फ्लोटिंग इंटरेस्ट रेट बदलता रहता है. यहां रेपो रेट में बदलाव का असर ब्याज दरों पर पड़ता है. बैंक ज्यादातर फिक्स्ड रेट वालों को ज्यादा ब्याज दर ऑफर करते हैं. 

बिजनेस का नेचर 

बिजनेस का नेचर भी बिजनेस लोन पर लगने वाली ब्याज दर को प्रभावित करता है. बैंक अक्सर सीजनल और सट्टा व्यवसायों को जोखिम भरा मानते हैं और दूसरों की तुलना में ज्यादा ब्याज दर पर लोन ऑफर करते हैं. पूरे साल अच्छी मांग वाले बिजनेस को अक्सर कम ब्याज दर पर लोन मिल जाता है. 

मजबूत फाइनेंसियल्स 

बिजनेस लोन के लिए बैंक और NBFCs आमतौर पर आपके बिजनेस की बैलेंस शीट (एसेट्स और लायबिलिटीज), प्रॉफिट और लॉस अकाउंट, मार्जिन और कैश फ्लो स्टेटमेंट्स जैसे डॉक्युमेंट्स को चेक करते हैं. प्रॉफिटेबल बिजनेस को आमतौर पर आकर्षक ब्याज दर ऑफर की जाती हैं. इसके अलावा बिजनेस पर लोन का बोझ कम है, तो भी कम ब्याज दर मिलने की संभावना बढ़ जाती हैं. 

बिजनेस प्लान 

कुछ बैंक उधार लेने वालों से लोन एप्लीकेशन के साथ एक बिजनेस प्लान भी शेयर करने को कहते हैं. उधार लेने वालों को सलाह दी जाती है कि वे लोन के मकसद, बिजनेस का रेवेन्यू और उसके मार्जिन टार्गेट्स जैसी डिटेल्स शामिल करें. अगर लेंडर को आपकी बिजनेस प्लानिंग प्रभावी लगती है, तो वे लोन के लिए बेहतर शर्तें ऑफर कर सकते हैं.

लेंडर के साथ अच्छे संबंध 

अगर किसी बिजनेस के मालिक का किसी लेंडर के साथ करंट अकाउंट्स, डिपॉजिट्स या लोन के चलते मौजूदा संबंध है, तो वह दूसरे लोगों की तुलना में कम ब्याज दर पर बिजनेस लोन ऑफर कर सकता है.

बिजनेस मालिकों को अलग-अलग बैंकों और NBFCs की ब्याज दरों और लोन फीचर्स की तुलना करनी चाहिए. तुलना और रिसर्च करके, अपनी जरूरतों के हिसाब से सबसे कम ब्याज दर पर सही बिजनेस लोन चुनने में मदद मिलेगी.

बिजनेस लोन डील पाने के लिए आपको अपनी जरूरतों के हिसाब से अलग-अलग ऑप्शंस की तुलना करनी होती है. इसके लिए मनीकंट्रोल ऐप एक यूजर-फ्रेंडली प्लेटफॉर्म प्रदान करता है, जहां कम प्रोसेसिंग फीस के साथ बेहतर शर्तों पर बिजनेस लोन मिल सकता है.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।