साल 2022 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ऐलान किया था कि वह ग्राहकों को यूपीआई के जरिये क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने का ऑप्शन देगा। ताकि, लोग UPI के जरिये पेमेंट करने के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकें। यूपीआई ने शुरुआत में ग्राहकों को सिर्फ बैंक खाते यानी नेटबैंकिंग का इस्तेमाल करने की इजाजत दी थी। यूजर्स अपने बैंक अकाउंट का इस्तेमाल कर पेमेंट कर सकते हैं। अब नई सर्विस के तहत यूजर्स को क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने की सुविधा दी है। यानी, ग्राहकों को ट्रेडर के क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर पेमेंट करनी होगी।
UPI पर पेमेंट करने के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कैसे करें
पहले अपने Android या iOS स्मार्टफोन पर BHIM ऐप डाउनलोड करें।
ऐप पर साइन अप या लॉगिन करें।
टॉप पर बैंक अकाउंट सेक्शन को क्लिक करें।
उसके बाद नीचे दिए प्लस बटन पर क्लिक करें।
अब क्रेडिट कार्ड पर क्लिक करें।
अपना क्रेडिट कार्ड जारी करने वाला बैंक को चुनें।
ऐप आपको बताएगा कि आपका क्रेडिट कार्ड या उस बैंक का क्रेडिट कार्ड अभी भीम ऐप पर मान्य है या नहीं।
अपने कार्ड की जरूरी जानकारी सेव करें। अब आपका कार्ड जुड़ जाएगा।
आवश्यक विवरण दर्ज करें और आपका कार्ड जुड़ जाएगा।
आप केवल इन बैंकों के क्रेडिट कार्ड को ही जोड़ सकते हैं – ये है लिस्ट
BHIM ऐप पर अपने क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने के लिए आपको 4 अंकों या 6 अंकों का UPI पिन सेट करना होगा। आप ऐप से ही पिन सेट कर सकते हैं या इसे बदल सकते हैं। जब आप BHIM ऐप पर क्रेडिट कार्ड जोड़ सकते हैं, तो आप अब इसका इस्तेमाल मर्चेंट पेमेंट के लिए कर सकते हैं।