Sukanya Samriddhi Yojana: केंद्र सरकार देश की बेटियों के भविष्य के लिए लगातार काम कर रही है। बेटियों के भविष्य को केंद्र में रखकर सरकार कई योजनाएं चला रही है। सुकन्या समृद्धि योजना एक ऐसी ही योजना है जो सिर्फ गर्ल चाइल्ड को देखकर बनाई गई है। इसका लाभ देशभर की बेटियां उठा रही हैं। इस योजना के जरिए बेटी की पढ़ाई से लेकर शादी तक का तनाव खत्म हो सकता है। इसमें निवेश करने वाले लोगों को 8 फीसदी की दर से ब्याज दिया जा रहा है। यह छोटी बचत योजना एक लंबे समय की निवेश योजना है। जो आपकी बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने का काम करता है।
