Home Loan: प्राइवेट सेक्टर बैंक ICICI और पब्लिक सेक्टर बैंक बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने MCLR को रिवाइज कर दिया है। दोनों बैंकों की ये दरें 1 दिसंबर 2023 से लागू हो गई है। ज्यादातर बैंक हर महीने की पहली तारीख को MCLR तय करते हैं। पिछली बैठक में आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि अभी रेट में और बढ़ोतरी की गुंजाइश है।
