ICICI Bank: ICICI Bank की इंटरनेट, केडिट, डेबिट कार्ड की सर्विस को लॉक अनलॉक कर सकते हैं। आईसीआईसीआई बैंक ने 'स्मार्टलॉक' लॉन्च किया है। ये एक सुरक्षा उपाय है जिसके जरिये ग्राहक बैंकिंग सर्विस को तुरंत लॉक और अनलॉक कर सकते हैं। ये काम ग्राहक फोन या ई-मेल के माध्यम से ग्राहक सेवा कार्यकारी (Customer Care) की मदद के बिना कर सकते हैं। स्मार्टलॉक कई बैंकिंग सर्विस को लॉक और अनलॉक कर सकता है।
