ICICI Bank vs HDFC Bank vs Axis Bank Interest Rates On FD: आरबीआई (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) देश में मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर रही है। इसके बाद ज्यादातर सभी बैंकों ने अपने लोन और FD पर ब्याज दरों को बढ़ाया है। हाल में ज्यादातर बैंकों ने एक ही महीने में दो बार एफडी पर ब्याज को रिवाइज किया है। यहां तीन बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), एक्सिस बैंक (Axis Bank) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के 2 करोड़ रुपये से कम की जमा यानी FD पर मिलने वाले ब्याज की तुलना की गई है। आम लोगों और सीनियर सिटीजन को एफडी पर कहां ज्यादा ब्याज मिल रहा है।
