Get App

ICICI vs SBI vs Axis Vs HDFC बैंक FD पर दे रहे हैं इतना ब्याज, चेक करें लेटेस्ट रेट

FD Rates: मई 2022 से बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit - FD) पर ब्याज बढ़ा रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट में लगातार पांच बार की गई बढ़ोतरी ने FD की बढ़ती ब्याज दरों को बढ़ा दिया। हालांकि, इस बार अप्रैल में MPC की बैठक में केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट में कोई भी बदलाव नहीं किया। इससे पिछले 11 महीनों में बढ़ती दरों से कर्ज लेने वालों को कुछ राहत दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 28, 2023 पर 2:48 PM
ICICI vs SBI vs Axis Vs HDFC बैंक FD पर दे रहे हैं इतना ब्याज, चेक करें लेटेस्ट रेट
आईसीआईसीआई बैंक 3.00% और 7.10% का सालाना ब्याज FD पर दे रहा है।

FD Rates: मई 2022 से बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit - FD) पर ब्याज बढ़ा रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट में लगातार पांच बार की गई बढ़ोतरी ने FD की बढ़ती ब्याज दरों को बढ़ा दिया। हालांकि, इस बार अप्रैल में MPC की बैठक में केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट में कोई भी बदलाव नहीं किया। इससे पिछले 11 महीनों में बढ़ती दरों से कर्ज लेने वालों को कुछ राहत दी है। पिछले साल से रेपो रेट में 250 आधार अंकों (bps) की बढ़ोतरी हुई है। पिछली बार फरवरी 2023 में 25 बीपीएस की बढ़ोतरी की गई थी, जिससे रेपो रेट 6.5 प्रतिशत हो गई थी। लगातार ब्याज की बढ़ती दरों ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर रिटर्न को काफी आकर्षक बना दिया है। आइए आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) पर मिलने वाली FD दरें इस तरह है।

ICICI बैंक की एफडी दरें

आईसीआईसीआई बैंक 3.00% और 7.10% का सालाना ब्याज FD पर दे रहा है। बैंक सीनियर सिटीजन को एक्स्ट्रा 0.50 फीसदी का ब्याज भी दे रहा है। उन्हें बैंक 3.50% और 7.60% का ब्याज दे रहा है। ये योजना की पीरियड 7 दिन से लेकर 10 सालों तक है।

एचडीएफसी बैंक एफडी दरें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें