2 पब्लिक सेक्टर बैंक की FD पर मिल रहा है 7.75 फीसदी का ब्याज, चेक करें स्कीम

FD Rates: यदि आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने का प्लान कर रहे है तो बैंकों को स्पेशल एफडी (FD) में निवेश कर सकते हैं। भारत के दो पब्लिक सेक्टर बैंक इंडियन बैंक और आईडीबीआई बैंक स्पेशल एफडी योजना में 31 अक्टूबर 2023 तक निवेश कर सकते हैं

अपडेटेड Oct 24, 2023 पर 5:50 PM
यदि आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने का प्लान कर रहे है तो बैंकों को स्पेशल एफडी (FD) में निवेश कर सकते हैं।

FD Rates: यदि आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने का प्लान कर रहे है तो बैंकों को स्पेशल एफडी (FD) में निवेश कर सकते हैं। भारत के दो पब्लिक सेक्टर बैंक इंडियन बैंक और आईडीबीआई बैंक स्पेशल एफडी योजना में 31 अक्टूबर 2023 तक निवेश कर सकते हैं। इन खास एफडी पर अधिकतम 7.75 फीसदी का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। ये स्पेशल एफडी हैं लेकिन इसका फायदा कुछ समय तक ही उठाया जा सकता है।

आइए जानते हैं इन FD के बारे में..

IDBI Bank स्पेशल FD स्कीम


आईडीबीआई बैंक की खास FD स्कीम 375 दिनों की है और 14 जुलाई से शुरू हो चुकी है। IDBI बैंक 375 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर आम जनता को 7.10% और सीनियर सिटीजन को 7.60 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। आईडीबीआई की अमृत महोत्सव एफडी (Amrit Mahotsav FD) 375 दिनों और 444 दिनों की है। ग्राहक इसका फायदा 31 अक्टूबर 2023 तक तक उठा सकते हैं। बैंक की 444 दिनों की एफडी पर ग्राहकों को 7.65 फीसदी ब्याज दे रहा है। नॉन कॉलेबल एफडी पर सबसे ज्यादा 7.75 फीसदी पर ब्याज दे रहा है।

इंड सुपर 400 दिन (Ind Super 400 days)

पब्लिक सेक्टर बैंक इंडियन बैंक (Indian Bank) की यह स्पेशल कॉलेबल FD है। कॉलेबल एफडी का मतलब है कि इसमें आपको समय से पहले पैसा निकालने का ऑप्शन मिलता है। इंडियन बैंक की इंड सुपर एफडी 400 दिनों की है। इस योजना में 10,000 रुपये से लेकर 2 करोड़ रुपये से कम के निवेश पर ज्यादा ब्याज ऑफर किया जा रहा है। इंडियन बैंक अब आम जनता को 7.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% और अति वरिष्ठ नागरिकों को 8.00% ब्याज दर ऑफर कर रहा है। इंडियन बैंक की वेबसाइट के अनुसार इंड सुपर 400 (Ind Super 400) और इंड सुप्रीम 300 दिन (Ind Supreme 300 days) नाम की एफडी योजनाओं में निवेश का समय बढ़ा दिया है। अब निवेशक इनमें 31 अक्टूबर 2023 तक निवेश कर सकते हैं।

इंड सुपर 300 दिन (Ind Super 300 days)

वेबसाइट के मुताबिक स्पेशल टर्म डिपॉजिट प्रोडक्ट इंड सुपर 300 दिन (Ind Super 300 days) को 1 जुलाई 2023 को लॉन्च किया गया था। इस एफडी पर 300 दिनों के लिए 5000 रुपये से लेकर 2 करोड़ से कम तक का निवेश कर सकते हैं। बैंक इस पर 7.05 फीसदी से लेकर 7.80 फीसदी का ब्याज दे रहा है। इंडियन बैंक अब आम जनता को 7.05% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.55% और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.80% ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

Blue Jet Healthcare IPO : 25 अक्टूबर को खुलेगा 840 करोड़ का आईपीओ, प्रति शेयर 329-346 रुपये का प्राइस बैंड तय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।