IDBI Bank दिवाली से पहले दिया तोहफा, बढ़ाई अमृत महोत्सव FD में निवेश की डेडलाइन

IDBI Bank Amrit Mahotsav FD: आईडीबीआई बैंक ने अमृत महोत्सव एफडी में निवेश की समय सीमा 31 अक्टूबर से बढ़ाकर 30 नवंबर 2023 कर दी गई है। IDBI बैंक की इस योजना में निवेशकों के पास भारी रिटर्न कमाने का मौका है। आईडीबीआई बैंक 375 दिनों और 444 दिनों की दो स्पेशल एफडी अमृत महोत्सव चला रहा है

अपडेटेड Oct 27, 2023 पर 10:22 PM
IDBI बैंक ने अमृत महोत्सव एफडी में निवेश की समय सीमा बढ़ा दी है।

IDBI Bank Amrit Mahotsav FD: आईडीबीआई बैंक ने अमृत महोत्सव एफडी में निवेश की समय सीमा 31 अक्टूबर से बढ़ाकर 30 नवंबर 2023 कर दी गई है। IDBI बैंक की इस योजना में निवेशकों के पास भारी रिटर्न कमाने का मौका है। आईडीबीआई बैंक 375 दिनों और 444 दिनों की दो स्पेशल एफडी अमृत महोत्सव चला रहा है। बैंक इस एफडी योजना पर सबसे अधिक ब्याज दर दे रहा है। इस एफडी स्कीम में निवेश करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2023 थी जिसे बढ़ाकर 30 नवंबर 2023 कर दिया है। आईडीबीआई बैंक की वेबसाइट पर कहा गया है कि अमृत महोत्सव एफडी को फेस्टिव ऑफर को ध्यान में रखते हुए बढ़ा दिया गया है।

अमृत महोत्सव 444 दिनों की FD

आईडीबीआई बैंक नियमित ग्राहकों NRI और NRO ग्राहकों को 444 दिनों के लिए अमृत महोत्सव एफडी योजना में निवेश करने पर 7.15% की ब्याज दर से इंटरेस्ट दे रहा है। सीनियर सिटीजन को 7.65% की दर से ब्याज मिल रहा है। बैंक निवेशकों को इस एफडी को समय से पहले निकालने और बंद करने की भी इजाजत देता है। अब 375 और 444 दिनों की स्पेशल एफडी 31 नवंबर 2023 तक के लिए बढ़ा दी गई है।


अमृत महोत्सव एफडी 375 दिन

आईडीबीआई बैंक 375 दिनों की अमृत महोत्सव एफडी में निवेश करने वाले बुजुर्गों को 7.65% ब्याज दे रहा है। वहीं, नियमित ग्राहकों, NRI और NRO ग्राहकों को 375 दिनों की एफडी पर 7.10% का ब्याज दे रहा है। साथ ही समय से पहले पैसे निकालने या बंद करने का ऑप्शन भी देता है।

IDBI बैंक के FD रेट्स

7-30 दिन 3.00%

31-45 दिन 3.25%

46- 90 दिन 4.00%

91-6 महीने 4.50%

6 माह 1 दिन से 1 साल से कम 5.75%

1 साल से 2 साल तक (375 दिन और 444 दिन को छोड़कर) 6.80%

2 साल से 5 साल 6.50%

5 साल से 10 साल 6.25%

10 साल से 20 साल 4.80%

5 साल 6.50%

RIL Q2 Results : नेट प्रॉफिट 27% बढ़कर 17394 करोड़ रुपए पर रहा, आय 2.34 लाख करोड़ रुपए रही

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।