Get App

IDFC First Bank ने लॉन्च किया जीरो फॉरेक्स डायमंड रिजर्व क्रेडिट कार्ड, 0% फॉरेक्स मार्क-अप के साथ मिलेंगे ये फायदे

IDFC First Bank Forex card: अगर आप अक्सर विदेश यात्रा करते हैं या इंटरनेशनल खर्च ज्यादा करते हैं, तो आपके लिए एक नया क्रेडिट कार्ड काम आ सकता है। IDFC FIRST Bank ने जीरो फॉरेक्स डायमंड रिजर्व क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Jan 07, 2026 पर 5:29 PM
IDFC First Bank ने लॉन्च किया जीरो फॉरेक्स डायमंड रिजर्व क्रेडिट कार्ड, 0% फॉरेक्स मार्क-अप के साथ मिलेंगे ये फायदे
IDFC FIRST Bank ने जीरो फॉरेक्स डायमंड रिजर्व क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है।

IDFC First Bank Forex card: अगर आप अक्सर विदेश यात्रा करते हैं या इंटरनेशनल खर्च ज्यादा करते हैं, तो आपके लिए एक नया क्रेडिट कार्ड काम आ सकता है। IDFC FIRST Bank ने जीरो फॉरेक्स डायमंड रिजर्व क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। ये कार्ड प्रीमियम ट्रैवल और लाइफस्टाइल पसंद करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस कार्ड की सबसे बड़ी खासियत है 0% फॉरेक्स मार्क-अप। यानी विदेश में खर्च करने पर अतिरिक्त फॉरेक्स चार्ज नहीं देना होगा, जो आमतौर पर 3–4% तक होता है।

कैश निकालने पर नहीं लगेगा इंटरेस्ट

विदेश में ATM से कैश निकालने पर बिल की ड्यू डेट तक कोई ब्याज नहीं लगेगा, हालांकि हर बार पैसा निकालने पर 199 रुपये का चार्ज देना होगा। कार्ड की सालाना फीस 3,000 रुपये + GST है, लेकिन अगर सालाना खर्च 6 लाख रुपरये से ज्यादा हो जाता है तो यह फीस माफ हो जाएगी। यह कार्ड उन ग्राहकों के लिए ज्यादा फायदेमंद है जिनका इंटरनेशनल ट्रैवल और खर्च नियमित रहता है और जो फॉरेक्स चार्ज से बचना चाहते हैं। अगर आपका सालाना खर्च 6 लाख रुपये के आसपास या उससे ज्यादा है, तो फीस-वेवर के साथ इसके प्रीमियम बेनिफिट्स वाकई वैल्यू दे सकते हैं।

यहां मिलेंगे रिवार्ड प्वाइंट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें