राज एक स्टार्टअप में काम करते हैं। कंपनी ने उन्हें ईसॉप्स (Esops) दिया है। इसके तहत 4 साल बाद राज स्टॉक ऑप्शन (Stock Options) के हकदार हो जाएंगे। इसका मतलब है कि वह कंपनी की तरफ से फिक्स किए गए प्राइस पर शेयर खरीद सकेंगे। दरअसल, कंपनियां एंप्लॉयीज को एनुअल पैकेज के अलावा इसलिए ईसॉप्स देती हैं ताकि उन्हें कंपनी में बनाया रखा जा सके।
