Get App

1913 में बना 1 रुपए का सिक्का है तो आपको 25 लाख रुपए मिलेंगे, जानिए कहां बेचें सिक्का

अगर आपके पास 1913 में बना 1 रुपये का सिक्का है, तो आप लखपति बन सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 25, 2020 पर 7:16 PM
1913 में बना 1 रुपए का सिक्का है तो आपको 25 लाख रुपए मिलेंगे, जानिए कहां बेचें सिक्का

ऐसे कई लोग हैं जो पुराने सिक्के या एंटीक चीजों का कलेक्शन करते हैं। इन एंटीक चीजों की नीलामी से मोटी कमाई भी हो जाती है। अगर आपके पास भी पुराने सिक्के हैं तो आपको कमाई का मौका मिल सकता है। इस बार को लखपति बनाने के लिए सिर्फ एक रुपए का सिक्का चाहिए। लेकिन इसकी शर्त ये है कि यह एक रुपए का सिक्का 1913 का बना होना चाहिए।

अगर आपको 1913 में बना 1 रुपये का सिक्का मिल गया, तो समझ जाइये कि आपकी घर बैठे लॉटरी लग गई। स सिक्के से आपको घर बैठे पूरे 25 लाख रुपये की कमाई हो सकती है। यह सिक्का 100 साल से भी पुराना सिक्का है।  हमारे देश में पहले सोने-चांदी के सिक्के चलते थे। अब नॉर्मल सिक्के इस्तेमाल होते हैं।

क्यों होती है नीलामी

दरअसल हमेशा एंटीक चीजों की नीलामी होती रहती है। पुराने सिक्कों की तलाश में भी लोग हमेशा बने रहते हैं। पुरानी एंटीक चीजों की नीलामी होने पर मोटी कमाई होती है। लोग इनके ऊंचे दाम लगाते हैं। लिहाजा अगर आपके पास एंटीक चीजें हैं तो किस्मत का दरवाजा खुल सकता है।  

1913 में बने सिक्के की कीमत 25 लाख रुपये

पुराने समय में सोने-चांदी के सिक्के चलते थे। राजा- महाराजा इन सोने के सिक्कों में ही इनाम बांटा करते थे। लेकिन हम जिस सिक्के की बात कर रहे हैं उसे सरकार ने बनाया था। जो कि 1913 के दौर में लोग इस्तेमाल करते थे। इसे चांदी से बनाया गया था। अभी इस सिक्के को विक्टेरियन कैटेगरी में शामिल कर दिया गया है। यह बहुत ही रेयर है। लिहाजा एंटीक सिक्कों के शौकीनों के बीच इसकी डिमांड काफी बढ़ गई है। इसे बेचने पर 25 लाख रुपये मिलेंगे।

कैसे बिकेगा सिक्का

अगर आपके पास 1 रुपये का 1913 का बना हुआ सिक्का है तो इसे आप इंडियामार्ट की वेबसाइट पर बेच सकते हैं। इसके लिए आपको साइट पर जाकर अपना अकाउंट बनाना होगा। एक बार अकाउंट बन जाने के बाद आपको सेलर के तौर पर रजिस्टर करना होगा। जैसे ही आप रजिस्टर हो जाएंगे आप यहां पर अपने सिक्के फोटो अपलोड कर दीजिए और उसे सेल पर लगा दीजिए। बस आपके सिक्के को खरीदने वालों की लाइन लग जाएगी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें