सरकार ने यूनियन बजट 2025 में इनकम टैक्स में बड़ी राहत का ऐलान किया। इससे टैक्सपेयर्स काफी खुश हैं। लेकिन, टैक्स के नियमों में ये बदलाव अगले वित्त वर्ष से लागू होंगे। आपको वित्त वर्ष 2024-25 का टैक्स प्लान पुराने नियमों के हिसाब से करना होगा। इस वित्त वर्ष के खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इसलिए टैक्स-सेविंग्स के लिए आपके पास ज्यादा समय नहीं बचा है। अगर आपने 31 मार्च से पहले टैक्स-सेविंग्स के लिए कदम नहीं उठाए तो आपको काफी ज्यादा टैक्स चुकाना पड़ सकता है। मनीकंट्रोल आपको उन तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जो टैक्स-सेविंग्स में आपकी काफी मदद करेंगे।
