Flight cancellation refund: केंद्र सरकार ऐसा नियम लाने की तैयारी कर रही है, जिसमें उड़ान से कुछ घंटे पहले तक टिकट रद्द करने पर भी यात्रियों को किराए का एक बड़ा हिस्सा वापस मिल सके। टाइम्स ऑफ इंडिया ने अधिकारियों के हवाले से एक रिपोर्ट में बताया कि यह सिस्टम अगले दो से तीन महीनों में लागू किया जा सकता है।
