Get App

Shaadi.com के सर्वे में दावा- सरकारी नौकरी वाले अविवाहित युवाओं की है सबसे अधिक मांग, जानें कौन है 'सबसे योग्य' महिला

वेबसाइट पर 6,500 से अधिक एक्टिव सदस्य 60 वर्ष से अधिक के हैं। वेबसाइट पर सबसे उम्रदराज पुरुष की उम्र 79 साल और सबसे बुजुर्ग महिला यूजर की उम्र 72 साल है। सिविल सर्विसेज या टेक इंडस्ट्री में काम करने वाले पुरुषों की सबसे ज्यादा मांग हैं, जबकि महिलाओं में एविएशन प्रोफेशनल्स और आर्किटेक्ट हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 22, 2023 पर 4:48 PM
Shaadi.com के सर्वे में दावा- सरकारी नौकरी वाले अविवाहित युवाओं की है सबसे अधिक मांग, जानें कौन है 'सबसे योग्य' महिला
India Most Eligible Survey: मैट्रिमोनियल साइट के 50 लाख से अधिक यूजर्स हैं, जिन्होंने इस सर्वेक्षण में हिस्सा लिया

India Most Eligible Survey: मशहूर मैट्रिमोनियल वेबसाइट शादी डॉट कॉम (Shaadi.com) के एक ताजा सर्वे के मुताबिक, भारत में सरकारी नौकरी करने वाले पुरुष 'मोस्ट एलिजिबल सिंगल (Most Eligible Singles)' हैं। मैट्रिमोनियल साइट के 50 लाख से अधिक यूजर्स हैं, जिन्होंने इस सर्वेक्षण में हिस्सा लिया। Shaadi.com की 'इंडियाज मोस्ट एलिजिबल (India’s Most Eligible)' शीर्षक वाली रिपोर्ट के अनुसार, भारत की 'सबसे योग्य' महिला लॉ एनफोर्समेंट ऑफिसर (Law Enforcement Officer) है, जबकि भारत का सबसे योग्य पुरुष सिविल सर्विसेज (Civil Services) में काम करने वाला युवा है।

यह सर्वे एक दिसंबर 2021 से 31 दिसंबर, 2022 के बीच किया गया। इस सर्वे में करीब 25 लाख यूजर्स ने हिस्सा लिया, जिसमें 16 लाख महिलाएं और 9 लाख पुरुषों ने अपना मत रखा। सर्वे में यह खुलासा हुआ है कि वित्तीय स्वतंत्रता पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण मुद्दा है।

30 लाख रुपये सालाना कमाने वाले पुरुष 190 फीसदी ज्यादा डिजाइरेड (Desired) हैं, जबकि 30 लाख रुपये सालाना कमाने वाली महिलाएं 17 फीसदी ज्यादा डिजाइरेड हैं।

पुरुषों की उम्र है सबसे बड़ी समस्या

सब समाचार

+ और भी पढ़ें