India Post म्यूचुअल फंड में पैसा लगाने वालों को घर जाकर देगा KYC सर्विस, गांवों मे रहने वाले निवेशकों को होगा फायदा

India Post: अब म्यूचुअल फंड में निवेश करना और भी आसान हो गया है। डाक विभाग (India Post) ने निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड के साथ मिलकर घर-घर जाकर KYC (Know Your Customer) वेरीफिकेशन की सुविधा शुरू की है। इस पहल का उद्देश्य 'जन निवेश' अभियान के तहत ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में म्यूचुअल फंड की पहुंच बढ़ाना है

अपडेटेड Apr 09, 2025 पर 11:58 AM
Story continues below Advertisement
India Post: अब म्यूचुअल फंड में निवेश करना और भी आसान हो गया है।

India Post: अब म्यूचुअल फंड में निवेश करना और भी आसान हो गया है। डाक विभाग (India Post) ने निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड के साथ मिलकर घर-घर जाकर KYC (Know Your Customer) वेरीफिकेशन की सुविधा शुरू की है। इस पहल का उद्देश्य 'जन निवेश' अभियान के तहत ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में म्यूचुअल फंड की पहुंच बढ़ाना है। यह कदम ग्रामीण निवेशकों को सशक्त बनाने और निवेश को आसान व सुलभ बनाने की दिशा में एक बड़ा बदलाव है।

KYC क्यों जरूरी है?

म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले KYC कराना अनिवार्य होता है। एक बार किसी एक फंड हाउस के साथ KYC हो जाने पर, वह सभी अन्य एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (AMCs) के लिए मान्य हो जाता है।


डोरस्टेप KYC से क्या फायदे होंगे?

ग्रामीण इलाकों और सीमित साधनों वाले लोगों को घर बैठे KYC करने की सुविधा। अब निवेशकों को कहीं जाने की ज़रूरत नहीं, पोस्ट ऑफिस कर्मचारी खुद आएंगे। ज्यादा से ज्यादा लोग म्यूचुअल फंड निवेश में शामिल हो सकेंगे। पारंपरिक KYC प्रक्रिया की तुलना में यह प्रोसेस तेज और आसान है।

कैसे करें अप्लाई?

KRA या AMC की वेबसाइट से KYC फॉर्म डाउनलोड करें।

नाम, पता, पैन और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी भरें।

आवश्यक डॉक्यूटमेंट्स की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी लगाएं।

फॉर्म KRA, AMC कार्यालय या रजिस्ट्रार को जमा करें।

इसके बाद डाक विभाग का कर्मचारी आपके घर आकर पहचान की वैरिफिकेशन करेगा।

KYC अपडेट होने में करीब एक हफ्ते का समय लग सकता है।

Home Loan: जानिए रेपो रेट घटने के बाद आपके होम लोन की EM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।