भारत के प्रमुख आठ रेजिडेंशियल मार्केट ने कैलेंडर ईयर की तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर 2023) के दौरान सेल में 22% की बढ़ोतरी दर्ज की है। साथ ही नई सप्लाई में 17% की बढ़ोतरी आई है। रियल एस्टेट कंसल्टेंसी एजेंसी PropTiger.com ने 'रियल इनसाइट रेजिडेंशियल - जुलाई-सितंबर 2023' रिपोर्ट जारी की है जिसमें बताया गया कि तीसरी तिमाही में रेजिडेंशियल इकाइयों की सेल पिछले साल के समान पीरियड में 83,220 इकाइयों से बढ़कर 1,01,220 इकाइयों पर पहुंच गई है।
