Indian Bank: इंडियन बैंक ने अपने ट्रेजरी बिल-लिंक्ड लेंडिंग रेट्स (TBLR) में कटौती कर दी है। बैंक ने बताया कि उसकी एसेट लाइबिलिटी मैनेजमेंट कमेटी ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड-बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR), TBLR, बेस रेट और बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट (BPLR) जैसी अलग-अलग दरों की समीक्षा की। ये नई दरें 3 नवंबर से लागू हो गई है।
नई TBLR दरें – 3 नवंबर से लागू हो गई हैं दरें
3 महीने से कम के लिए: 6.6% से घटाकर 6.45%।
6 महीने से 1 साल के लिए: 6.65% से घटाकर 6.55%।
1 से 3 साल के लिए: 6.65% से घटाकर 6.55%।
बैंक की अन्य दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ओवरनाइट से 1 साल तक की MCLR दरें 8.25% से 9% तक स्थिर बनी हुई हैं। बेस रेट 9.85% और BPLR 14.1% पर स्थिर हैं।
ट्रेजरी बिल-लिंक्ड लेंडिंग रेट्स (TBLR) वह ब्याज दर होती है, जिसे बैंक सरकारी ट्रेजरी बिलों (टी-बिल्स) की यील्ड्स से जोड़ते हैं। टी-बिल्स कम समय की सरकारी प्रतिभूतियां होती हैं, जो सरकार की तत्काल फंडिंग की जरूरतों को पूरा करने के लिए जारी की जाती हैं। TBLR दरें आम तौर पर 91 दिन, 182 दिन या 364 दिन की परिपक्वता वाली टी-बिल्स की दरों से जुड़ी होती हैं, जो सरकार की अल्पकालिक उधारी लागत को दर्शाती हैं।
इंडियन बैंक का स्टॉक पिछले सत्र में ₹583.9 पर बंद हुआ, जिसमें 1.23% की गिरावट दर्ज की गई। इस साल इसका उच्चतम स्तर ₹626.35 (जून में) और न्यूनतम स्तर ₹391.25 (पिछले वर्ष नवंबर में) रहा है।