Gold Jewelry: भारत में सोना खरीदना वेल्थ खरीदने से ज्यादा शुभ माना जाता है। शादी-ब्याह में सोने का हार, कंगन, मांगटीका, झूमके, गोल्ड का मंगलसूत्र देना एक परंपरा है। यही कारण है कि भारतीय महिलाओं का गोल्ड के साथ अहम रिश्ता है। यही रिश्ता अमेरिका और यूरोप के देशों पर भारी पड़ा है। भारतीय महिलाओं के पास अमेरिका, जर्मनी, इटली, फ्रांस और रूस के पास जितना गोल्ड है, इन सभी के टोटल गोल्ड से 11 फीसदी अधिक सोना भारतीय महिलाओं के पास है।
