इंडिगो दे रहा है सेल ऑफर! सभी सर्विस पर मिलेगी 20% की छूट

इंडिगो ने सितंबर 5 को अपने ग्राहकों के लिए एक महीने लंबे ऐड-ऑन्स फिएस्टा (Add-ons Fiesta) की घोषणा की। ऑफर के तहत सर्विस पर 20 प्रतिशत की फ्लैट छूट दी जा रही है। भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन ने यह ऑफर त्योहारों के सीजन से पहले बढ़ती हवाई किराए...

अपडेटेड Sep 05, 2024 पर 4:02 PM
Story continues below Advertisement
इंडिगो ने सितंबर 5 को अपने ग्राहकों के लिए एक महीने लंबे ऐड-ऑन्स फिएस्टा (Add-ons Fiesta) की घोषणा की।

Indigo Offer: इंडिगो एयरलाइन अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर लेकर आया है। इंडिगो ने अपने ग्राहकों के लिए एक महीने लंबे ऐड-ऑन्स फिएस्टा (Add-ons Fiesta) की घोषणा की है। ऑफर के तहत सर्विस पर 20 प्रतिशत की फ्लैट छूट दी जा रही है। भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन ने यह ऑफर त्योहारों के सीजन से पहले बढ़ती हवाई किराए के बीच यात्रियों को फायदा देने के लिए ऑफर किया जा रहा है। ग्राहक 30 सितंबर तक इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।

इंडिगो का ऑफर

यह प्रोमोशन इंडिगो की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सेक्टरों पर उपलब्ध है। इसके तहत सीट चुनने, एक्स्ट्रा सामान, चेक-इन और भोजन मिक्स जैसी सर्विस पर छूट दी जाएगी। ग्राहक 30 सितंबर तक इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।


यात्रियों को 'सीट सेलेक्ट' फीचर के माध्यम से अपनी पसंदीदा सीट चुनने का विकल्प मिलेगा। वे अतिरिक्त सामान या खेल इक्विपमेंट को भी पहले से बुक कर सकते हैं। 'फास्ट फॉरवर्ड' सर्विस चेक-इन और बोर्डिंग की सुविधा देती है। इसके अलावा, '6E प्राइम' और '6E सीट & ईट' जैसी सर्सिस दे रहा है।

हालांकि, इंडिगो, विस्तारा, और एयर इंडिया एक्सप्रेस जैसी एयरलाइंस ने छूट की पेशकश की है। लेकिन हवाई किराए में कोई खास गिरावट नहीं आई है। विस्तारा की 15 अगस्त की 'फ्रीडम सेल' में एकतरफा घरेलू किराए 1,578 रुपये से शुरू हुए, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस की 'फ्लैश सेल' में 25 अगस्त तक बुकिंग के लिए किराए 1,037 रुपये तक थे।

दीवाली, दुर्गा पूजा और दशहरा के लिए उड़ानों की बुकिंग करने वाले यात्रियों को अब भी महंगे किराए का सामना करना पड़ रहा है। गोवा और जयपुर जैसे फेमस जगहों के लिए अक्टूबर और नवंबर में हवाई किराए में 15-20 प्रतिशत की बढ़तरी हुई है। इस बीच फेस्टिवल पीरियड के लिए एडवांस बुकिंग में पिछले साल की तुलना में 30-35 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जिससे किराए पर दबाव बढ़ा है।

Income Suraksha Plan: नॉमिनी को जिंदगीभर मिलेगी इनकम, नहीं होगी पैसों की तंगी, ये है नया

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।