Get App

Investment ideas: कम वोलैटिलिटी वाले इन शेयरों पर एनपीएस-II ने लगाया दांव, क्या इनमें से कोई है आपके पास?

NPS-1 खाते वाले निवेशक ही NPS-2 खाता खोल सकते हैं। 10 NPS मैनेजर टीयर-II इक्विटी फंड की पेशकश करते हैं जो मुख्य रूप से लार्ज-कैप शेयरों में निवेश करते हैं। गौरतलब है कि NPS स्टॉक पिकिंग सबसे सुरक्षित शेयर चुनने की रणनीति पर आधारित होती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 06, 2022 पर 6:31 PM
Investment ideas: कम वोलैटिलिटी वाले इन शेयरों पर एनपीएस-II ने लगाया दांव, क्या इनमें से कोई है आपके पास?
किसी भी पेंशन फंड हाउस के टियर 1 और टियर 2 वेरिएंट के बीच रिटर्न काफी हद तक समान रहता है। एक जैसी होल्डिंग की वजह से इन स्कीम्स का रिटर्न भी एक जैसा होता है

नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के एक सेवानिवृत्ति-केंद्रित निवेश (retirement-focused investment)के रूप में जाना जाता है जिसका उद्देश्य आपको रिटायर होने पर एकमुश्त राशि और कुछ पेंशन देना है। लेकिन अगर यह आपको बहुत लंबा इंतजार वाला सिस्टम लगता है, तो एनपीएस के पास इसका एक विकल्प है जिसे एनपीएस-2 स्कीम (NPS-2 scheme)के नाम से जाना जाता है। यह NPS 1 का अधिक लचीला निवेश विकल्प है। इसमें किसी भी समय और पैसे डालने और निकालने की सुविधा होती है। टियर - I खाते की तरह, टियर - II खाता भी ग्राहकों को इक्विटी (ई), सरकारी बॉन्ड (जी) और कॉर्पोरेट ऋण (सी) जैसे फंड विकल्प प्रदान करता है।

केंद्र सरकार के कर्मचारियों (central government employees)के लिए हाल ही में टीयर - II खाते के तहत 'स्कीम टैक्स सेवर' (scheme tax saver) नामक एक नया फंड ऑप्शन पेश किया गया है। ये फंड लागत के मामले में म्यूचुअल फंड से बेहतर हैं। उदाहरण के लिए, एनपीएस इक्विटी योजनाओं (NPS equity schemes)के लिए अधिकतम फंड मैनेजमेंट फी 0.09 फीसदी प्रति वर्ष है, जो डायरेक्ट इक्विटी म्यूचुअल फंडों (direct equity mutual funds) की तुलना में कम है। बता दें कि डायरेक्ट इक्विटी म्यूचुअल फंड 0.3 से 1 फीसदी के बीच शुल्क लेते हैं। एक्सिस पेंशन फंड के एमडी और सीईओ सुमित शुक्ला कहते हैं, "एनपीएस टियर - II सबसे अच्छा और सबसे सस्ता उपलब्ध इक्विटी निवेश विकल्प है। क्योंकि इसका कुल शुल्क 20 आधार अंकों से कम है। इसमें इक्विटी में 100 फीसदी निवेश करने का विकल्प है।"

टीयर-I और टीयर-II के तहत दिए जाने वाले फंड विकल्पों को अलग-अलग पोर्टफोलियो के साथ मैनेज किया जाता है। अक्टूबर 2022 तक टीयर-I के तहत आने वाली इक्विटी योजनाओं का कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 39,337 करोड़ रुपये था, जबकि टियर- II इक्विटी योजनाओं के तहत इक्विटी योजनाओं के लिए यह केवल 1678 करोड़ रुपये था। टियर-II खाते के तहत आने वाली इक्विटी योजनाएं टियर-I खाते के समान निवेश रणनीति का पालन करती हैं । ये स्कीम मुख्य रूप से टॉप 200 लिस्टेड कंपनियों में निवेश करती हैं। Tier – I and Tier – II दोनों खातों की पोर्टफोलियो होल्डिंग लगभग एक जैसी ही होती है। क्योंकि इन दोनो का ही फोकस टॉप 200 लिस्टेड कंपनियों में निवेश पर होता है। हालांकि, उनके पोर्टफोलियो में अलग-अलग शेयरों का वेटेज अलग-अलग होता है। इसलिए, किसी भी पेंशन फंड हाउस के टियर 1 और टियर 2 वेरिएंट के बीच रिटर्न काफी हद तक समान रहता है। एक जैसी होल्डिंग की वजह से इन स्कीम्स का रिटर्न भी एक जैसा होता है।

NPS-2 राष्ट्रीय पेंशन योजना ढ़ांचे में सबसे अच्छे गुप्त रहस्यों में से एक है। NPS-1 खाते वाले निवेशक ही NPS-2 खाता खोल सकते हैं। 10 NPS मैनेजर टीयर-II इक्विटी फंड की पेशकश करते हैं जो मुख्य रूप से लार्ज-कैप शेयरों में निवेश करते हैं। गौरतलब है कि NPS स्टॉक पिकिंग सबसे सुरक्षित शेयर चुनने की रणनीति पर आधारित होती है। यहां हम NPS-2 स्कीमों में शामिल शेयरों की एक सूचि दे रहे हैं। बता दें कि इनका पोर्टफोलियो डेटा 31 अक्टूबर, 2022 तक का है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें