Investment Tips: शेयर बाजार में अनिश्चितता के बीच कहां करें निवेश? जानिए एक्सपर्ट्स के जवाब

जो निवेशक कम उतार-चढ़ाव और स्थिर रिटर्न चाहते हैं, उनके लिए कॉर्पोरेट बॉन्ड ओरिएंटेड फंड्स सबसे अच्छे हैं। 2 से 3 साल के कॉर्पोरेट बॉन्ड्स फिलहाल 7.40% - 7.50% का रिटर्न ऑफर कर हैं। ये निवेशकों को सुरक्षा कवच (Cushion) प्रदान करते हैं

अपडेटेड Apr 17, 2026 पर 3:52 PM
Story continues below Advertisement
आरबीआई की पॉलिसी के बाद सरकार के बॉन्ड्स और कॉर्पोरेट बॉन्ड्स में मजबूती आई है।

शेयर बाजार में अनिश्चितता बढ़ने से इनवेस्टर्स निवेश करने में घबरा रहे हैं। CNBC-आवाज के 'म्यूचुअल फंड शो' में एक्सिस एएमसी (Axis AMC) के सीनियर फंड मैनेजर आदित्य पगारिया और वाइस इन्वेस्ट के सीईओ हेमंत रुस्तगी ने बाजार की अनिश्चितता के बीच निवेशकों को खास सलाह दी।

 

आदित्य पगारिया के अनुसार, आरबीआई की पॉलिसी के बाद सरकार के बॉन्ड्स और कॉर्पोरेट बॉन्ड्स में मजबूती आई है। गवर्नर ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल दरें बढ़ाने (Rate Hike) की कोई जल्दबाजी नहीं है और बाजार में पर्याप्त नकदी (Liquidity) बनी रहेगी। इस वजह से 10-ईयर जी-सेक (G-Sec) और कॉर्पोरेट बॉन्ड्स में अच्छी रैली देखने को मिली है।


निवेशकों के लिए कहां है मौका?

विशेषज्ञों का मानना है कि जो निवेशक कम उतार-चढ़ाव और स्थिर रिटर्न चाहते हैं, उनके लिए कॉर्पोरेट बॉन्ड ओरिएंटेड फंड्स सबसे अच्छे हैं। 2 से 3 साल के कॉर्पोरेट बॉन्ड्स फिलहाल 7.40% - 7.50% का रिटर्न ऑफर कर हैं। ये निवेशकों को सुरक्षा कवच (Cushion) प्रदान करते हैं।

एसेट एलोकेशन क्या होना चाहिए?

अगर आपको ₹100 निवेश करने हैं, तो ₹50 अभी लगाएं और बाकी ₹25-25 कr दो किस्तों में अगले 6 महीनों में निवेश पूरा करें। इनवेस्टर्स एसआईपी (SIP) और एसटीपी (STP) का स्मार्ट इस्तेमाल कर सकते हैं। पगारिया ने कहा कि निवेशक अपने बैंक अकाउंट में खाली पड़ा पैसा डेट फंड्स में रख सकते हैं और वहां से STP (Systematic Transfer Plan) के जरिए इक्विटी फंड्स में निवेश कर सकते हैं। यह बैंक ब्याज के मुकाबले 200-250 बेसिस पॉइंट ज्यादा रिटर्न दे सकता है।

निवेशकों को क्या नहीं करना चाहिए?

हेमंत रुस्तगी ने निवेशकों को पैनिक (Panic) नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि निवेशकों को टाइमिंग के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए। गिरते बाजार में निकलना और फिर सही समय पर प्रवेश करना बहुत मुश्किल है। निवेशकों को सिर्फ लंबी अवधि के लक्ष्यों के साथ बना रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें: इंटरनेशनल फंडों में निवेश का बड़ा मौका, ये फंड्स निवेशकों से ले रहे हैं नया निवेश

उन्होंने कहा कि यदि आपका कोई बड़ा लक्ष्य (जैसे रिटायरमेंट) 18-24 महीने दूर है, तो धीरे-धीरे अपने पोर्टफोलियो को इक्विटी से डेट की ओर शिफ्ट करना शुरू करें। लंबी अवधि के निवेशकों को अपने पोर्टफोलियो का 40-50% हिस्सा लार्ज कैप फंड्स में रखना चाहिए।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।