भारत में जारी कर व्यवस्था के अनुसार नागरिकों के वर्ग को इनकम टैक्स देना होता है। नए टैक्स रिजीम के तहत जिनकी सालाना आय 7 लाख रुपये से ज्यादा है उनको टैक्स देना पड़ता है। वहीं ओल्ड टैक्स रिजीम में यह सीमा 5 लाख रुपये तक है। इनकम टैक्स बचाने के लिए लोग कई सारे निवेश साधनों में इनवेस्ट करते हैं। इन्ही इनवेस्टमेंट स्कीम में से एक है ELSS म्यूचुअल फंड यानी इक्विटी-लिंक्ड सेविंग स्कीम। यह एक म्यूचुअल फंड स्कीम है तो असेट मैनेजमेंट कंपनियों के शेयर में पैसा लगाती है।
