Gold prices today : इस सप्ताह की शुरुआत में नौ महीने का उच्चतम स्तर छूने के बाद भारतीय बाजार में सोने की कीमत में शुक्रवार, 23 दिसंबर को लगातार दूसरे दिन कमजोरी बनी हुई है। एमसीएक्स (MCX) की बात करें तो इस हफ्ते के हाई से गोल्ड फ्यूचर (gold future) 1,000 रुपये सस्ता हो चुका है। गोल्ड फ्यूचर इस हफ्ते की शुरुआत में 55,250 रुपये के नौ महीने के स्तर पर पहुंच गया था। आज गोल्ड फ्यूचर 0.12 फीसदी कमजोर होकर 54,440 रुपये के स्तर पर बना हुआ है। वहीं, सिल्वर फ्यूचर (Silver future) 0.3 फीसदी बढ़कर 68,750 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गया।
