HDFC Bank : देश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े लेंडर एचडीएफसी बैंक ने 2 करोड़ रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (fixed deposits) यानी FD पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। अलग-अलग अवधि की जमाओं पर ब्याज दरें बढ़ा दी गई हैं। नई दरें 18 मई, 2022 से प्रभावी हो गई हैं।

HDFC Bank : देश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े लेंडर एचडीएफसी बैंक ने 2 करोड़ रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (fixed deposits) यानी FD पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। अलग-अलग अवधि की जमाओं पर ब्याज दरें बढ़ा दी गई हैं। नई दरें 18 मई, 2022 से प्रभावी हो गई हैं।
एचडीएफसी बैंक 7 से 29 दिन तक की जमा पर 2.50 फीसदी ब्याज देता रहेगा। 30 से 90 दिन में मैच्योर होने वाली जमा पर ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जो 3 फीसदी बनी हुई है। इसके साथ ही 91 दिन से 6 महीने तक की जमा पर 3.50 फीसदी ब्याज ही मिलता रहेगा। 6 महीने 1 दिन से 9 महीने तक के टर्म डिपॉजिट (term deposits) पर 4.40 फीसदी ब्याज बना हुआ है।
इन जमाओं पर बढ़ा 0.10 फीसदी ब्याज
बैंक 9 महीने 1 दिन से लेकर एक साल तक की जमा पर 4.40 फीसदी ब्याज देता है, लेकिन अब इस पर ब्याज बढ़ाकर 4.50 फीसदी कर दिया गया है। एक साल से दो साल तक की अधि में मैच्योर होने वाली जमा पर 5.10 फीसदी ब्याज मिलता रहेगा। 2 साल 1 दिन से 3 साल तक की जमा की बात करें तो अभी तक इन पर 5.20 फीसदी ब्याज मिलता था, लेकिन अब 20 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 5.40 फीसदी कर दिया गया है।
3 साल से 10 साल तक की एफडी पर मिलेगा कितना ब्याज
3 साल 1 दिन से 5 साल में मैच्योर होने वाली जमा पर एचडीएफसी बैंक ने अब ब्याज दर 0.15 फीसदी बढ़ाकर 5.60 फीसदी कर दी है, जो अभी तक 5.45 फीसदी थी।
वहीं 5 साल 1 दिन से 10 साल तक जमाओं पर अभी तक 5.60 फीसदी ब्याज मिल रहा था, जिसे अब 15 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 5.75 फीसदी कर दिया गया है।
सबसे ज्यादा फायदे में रहे सीनियर सिटीजन
सीनियर सिटीजंस की बात करें तो 7 दिन से 5 साल तक की जमाओं पर उन्हें मौजूदा दरों पर 0.50 फीसदी प्रीमियम मिलता रहेगा। वहीं 5 साल 1 दिन से 10 साल तक की जमाओं पर मौजूदा 0.50 फीसदी प्रीमियम की तुलना में 0.25 फीसदी ज्यादा ब्याज मिलेगा, जो 30 सितंबर, 2022 तक लागू रहेगी। इस स्कीम को सीनियर सिटीजन केयर एफडी के नाम से जाना जाता है। पहले Senior Citizen Care FD पर ब्याज दर के लिए ब्याज दर 6.35 फीसदी थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 6.50 फीसदी कर दिया गया है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।